फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौलते पानी से जली महिला यात्री, स्पाइसजेट ने मांगी माफी, मुआवजा देने से किया इनकार

Tue, 21 May 2019 11:49 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोचीन
विज्ञापन
स्पाइजेट में महिला के ऊपर गिरा खौलता हुआ पानी (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

स्पाइसजेट की फ्लाइट अटेंडेंट की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। क्रू सदस्य ने एक वरिष्ठ नागरिक को इतना गर्म पानी दिया कि वह उसे संभाल नहीं पाए और पानी बगल में बैठी महिला यात्री के ऊपर गिर गया। महिला काम के सिलसिले में यात्रा कर रही थी। पानी के कारण उनकी जांघ 20 प्रतिशत तक झुलस गई है। जिसके कारण उन्हें इलाज के लिए मजबूरी में कोचिन हवाई अड्डे पर रुकना पड़ा। 

विज्ञापन


उन्होंने इस घटना के कारण एयरलाइन से मुआवजा मांगा है जिससे स्पाइसजेट ने इनकार कर दिया है। यह घटना 28 मार्च को मुंबई से कोचीन जा रहे विमान एसजी-153 में घटित हुई। अंतिम पंक्ति में बैठी महिला यात्री ने बताया, 'मेरे बगल में बैठे बुजर्ग शख्स ने एयरहोस्टेस से गर्म पानी मांगा। यदि वह उन्हें गुनगुना पानी देते तो यह हादसा नहीं होता।'

उन्होंने कहा, 'मैं इतने दर्द में थी कि तुरंत खड़ी हो गई और मैंने केबिन क्रू से संपर्क किया जो पीछे गैलरी में खड़े थे। उन्होंने मुझे बर्फ के टुकड़े दिए। मैंने अपनी प्लाजो पैंट उठाई और वहीं गैलरी में खड़े होकर घाव पर उन्हें लगाने लगी। मैं नीचे नहीं पैठ पाई क्योंकि गर्म पानी से मेरी जांघ के आगे और पीछे के हिस्से की त्वचा छिल गई थी और मांस दिखाई दे रहा था।' 
विज्ञापन


महिला ने बताया कि हर मिनट दर्द बढ़ता गया। मैंने उनसे कहा कि एक उद्घोषणा करके पूछें कि क्या विमान में कोई डॉक्टर सवार है। न तो उन्होंने उद्घोषणा की और न ही केबिन सुपरवाइजर मुझे देखने के लिए आया। विमान के लैंड होने पर उन्हें अपना सूटकेस लेकर चलना पड़ा। 

उन्होंने कहा, 'एयरलाइन ने कोई मदद नहीं की। कोचीन हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बैग चेक-इन करने में मेरी मदद की। वहां मौजूद डॉक्टर ने मुझे इलाज के लिए अस्पताल जाने को कहा। इन घावों को ठीक होने में एक महीने का समय लगेगा।' उन्होंने बताया कि मैंने एयरलाइन को इसके बारे में लिखा तो उन्होंने मुआवजा देने से इनकार करते हुए केवल एक माफीनामा वाला ईमेल भेज दिया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें