फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hooch case in Howrah: हावड़ा में जहरीली देसी शराब पीने से छह की मौत, कई की हालत गंभीर

Wed, 20 Jul 2022 12:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

संभवत: विषाक्त शराब पीने से मौतें हुई हैं, हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। आरोपी शराब विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
हावड़ा में विषाक्त शराब से मौतों के बाद दहशत फैल गई। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में देसी शराब पीने के बाद छह लोगों की मौत हो गई। कई अन्य लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी शराब दुकानदार प्रताप करमाकर को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन

संभवत: विषाक्त शराब पीने से मौतें हुई हैं। हावड़ा के पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम के बाद ही सामने आएगा। घटना हावड़ा जिले के घुसुड़ी इलाके में मंगलवार रात हुई। शराब पीने के बाद कई लोगों की हालत बिगड़ गई थी। इसके बाद छह लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि इन लोगों की जहरीली शराब के कारण मौतें हुईं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शराब पीने के बाद कई लोग बीमार हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनमें से छह ने आज सुबह दम तोड़ दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है, ताकि मौत का कारण पता चल सके। आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार करने के बाद शराब के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। कुछ बीमारों की हालत नाजुक बताई जा रही है। शराब दुकान को प्रशासन ने सील कर दिया है। इस शराब कांड के बाद क्षेत्र के लोग इलाके में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें