फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद ऑनर किलिंग: मुस्लिम पत्नी की ईद की खरीदारी के लिए बेच दी थी अपनी सोने की चेन, ऑफिस से जल्दी निकल गया था नागराजू

Sat, 07 May 2022 08:50 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

नागराजू ने अपनी चेन को 25000 रुपये में बेचा था। वह ऑफिस से बुधवार को जल्द भी निकल गया था। यहां तक कि उसने ऑफिस वाले कपड़े भी नहीं बदले थे। 
विज्ञापन
हैदराबाद में हुई नागराजू की ऑनर किलिंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद में ऑनर किलिंग का शिकार हुए बी नागराजू भले ही अपनी पत्नी सैयद अशरीन सुल्ताना से हमेशा के लिए अगल हो गए हों, लेकिन दोनों के बीच मुहब्बत सच्ची थी। यहां तक कि ईद पर सुल्ताना को तोहफा दिलाने के लिए नागराजू ने अपनी सोने की चेन तक बेच डाली थी। नागराजू एक कार शोरूम में सेल्स एग्जीक्यूटिव के रूप में काम करते थे। यहां के एचआर मैनेजर के सतीश ने बताया, उन्हें नागराजू की शादी के बारे में हाल ही में पता चला था। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया, नागराजू ने उन्हें अपनी सोने की चेन के बारे में बताया था, जिसे उसने 25000 रुपये में बेचा था। के सतीश बताते है कि नागराजू ने कहा था कि वह अपनी पत्नी को ईद की खरीदारी के लिए चारमीनार ले जाना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने अपनी सोने की चेन बेच दी थी। 

बुधवार को जल्दी निकल गया था शोरूम से 
के सतीश ने बताया कि नागराजू अक्सर ऑफिस के कपड़े बदलकर ही घर के लिए निकलता था, लेकिन बुधवार को उसे देर हो रही थी। उसे अपनी पत्नी को शॉपिंग कराने ले जाना था। इसलिए वह ऑफिस के कपड़ों में ही निकल गया। उसने बताया था कि वह अपनी बहन के घर से अपनी पत्नी को लेने जा रहा है। इसी दौरान नागराजू पर हमला हुआ और उसे मौत के घाट उतार दिया गया। हैदराबाद पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों, अशरीन के भाई मुबीन अहमद सैयद और एक अन्य रिश्तेदार एम मसूद अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


31 जनवरी को हुई थी शादी
23 वर्षीय सुल्ताना उर्फ पल्लवी से नागराजू ने 31 जनवरी को शादी की थी। नागराजू दूसरे धर्म का था इसलिए सुल्ताना के परिवार वाले उससे नाराज थे। 4 मई बुधवार को हैदराबाद के सरूरनगर में नागराजू अपनी पत्नी सुल्ताना के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। तभी सुल्ताना के दो भाईयों ने चाकू और रॉड से नागराजू पर प्रहार किए। इस दौरान सुल्ताना दया की भीख मांगती रही, लेकिन वे नहीं माने और बीच सड़क पर नागराजू की हत्या कर दी गई। 

एनसीएससी अध्यक्ष ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात
इस बीच राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष विजय सांपला ने शनिवार को दलित युवक के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। सांपला ने एक ट्वीट कर बताया कि उन्होंने 25 वर्षीय दलित युवक के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इससे पहले एनसीएससी, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और राज्य की राज्यपाल इस घटना पर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांग चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें