फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया, विस्तारा की उड़ानों पर 30 अक्तूबर तक हांगकांग ने लगाई रोक

Sat, 17 Oct 2020 06:42 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एयर इंडिया और विस्तारा की उड़ान हांगकांग में प्रतिबंधित है
विज्ञापन

 हांगकांग ने एयर इंडिया और विस्तारा की उड़ानों पर 17 से 30 अक्तूबर तक रोक लगा दी है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि यह फैसला इन दोनों एयर लाइंस के कुछ यात्रियों के वहां पहुंचने के बाद कोरोना संक्रमित पाए जाने के चलते लिया गया है।

विज्ञापन


हांगकांग सरकार द्वारा भारत से जाने वाली एयर इंडिया की उड़ानों पर रोक लगाए जाने का यह तीसरा मौका है। इससे पहले 20 सितंबर से 3 अक्तूबर और 18 से 31 अगस्त तक पाबंदी लगाई गई थी। इन दोनों बार भी यात्रियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की वजह से रोक लगाई गई थी। वहीं विस्तारा की उड़ानों पर पहली बार हांगकांग सरकार ने रोक लगाई है।


हांगकांग सरकार ने जुलाई में जारी निर्देश में कहा था कि भारत से यात्री उनके यहां तभी आ सकते हैं जब वे 72 घंटे पहले कराए गए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखाएंगे। हालांकि सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को हांगकांग एयरपोर्ट पर पहुंचने पर कोविड-19 टेस्ट कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि एयर इंडिया की दिल्ली-हांगकांग की उड़ान और विस्तारा की चेन्नई-हांगकांग उड़ान से बृहस्पतिवार को पहुंचे कुछ यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके चलते वहां की सरकार ने इन दोनों एयरलाइंस की उड़ानों पर 17 से 30 अक्तूबर तक रोक लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें