कोरोना वायरस के कोहराम से पूरी दुनिया परेशान है, इस रोकने के लिए दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे उपायों को अपनाया जा रहा है। लेकिन दुनिया में अकेले इंसान नहीं है जिन्हें किसी महामारी का सामना करना पड़ रहा है, मधुमक्खियां भी एक तरह की महामारी झेल रही हैं।
करीब एक करोड़ सालों से सफलतापूर्वक सामाजिक जीवन जी रहीं मधुमक्खियां अब एक महामारी से जूझ रही हैं। साइंटिफिक अमेरिकन मैग्जीन में प्रकाशित खबर के मुताबिक वरोआ डिस्ट्रक्टर नाम के परजीवी घुन ने यह महामारी फैलाई है। यह महामारी पहले एशिया की मधुमक्खियों में फैली थी लेकिन अब पश्चिमी प्रजातियों में फैल रही है।