फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Kumar Bhalla: गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को चौथी बार दिया गया कार्यकाल विस्तार; जानें कब तक रहेंगे पद पर

Fri, 04 Aug 2023 06:17 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अजय कुमार भल्ला असम-मेघालय कैडर के 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। उन्हें अगस्त 2019 में गृह सचिव नियुक्त किया गया था। 60 वर्ष का होने पर उन्हें नवंबर 2020 में सेवानिवृत्त होना था, लेकिन सरकार ने उन्हें सेवा विस्तार दिया था।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया है। कार्मिक मंत्रालय ने इस बाबत शुक्रवार को आदेश भी जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, अब  वे 22 अगस्त, 2024 तक इस पद पर बने रहेंगे। गौरतलब है कि इस पद पर यह उनका चौथा सेवा विस्तार है।

विज्ञापन


जारी आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने भल्ला की सेवा को 22 अगस्त, 2023 से आगे एक साल की अवधि के लिए यानी 22 अगस्त, 2024 तक बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।

बता दें कि अजय कुमार भल्ला असम-मेघालय कैडर के 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। उन्हें अगस्त 2019 में गृह सचिव नियुक्त किया गया था। 60 वर्ष का होने पर उन्हें नवंबर 2020 में सेवानिवृत्त होना था, लेकिन सरकार ने उन्हें सेवा विस्तार दिया था। उनका कार्यकाल पहली बार 17 अक्टूबर, 2020 को 22 अगस्त, 2021 तक बढ़ाया गया था। इसके बाद साल 2021 और 2022 में एक-एक साल के भी उन्हें कार्यकाल विस्तार दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें