फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने यात्रियों के लिए जारी किए दिशा-निर्देश, मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य

Mon, 11 May 2020 02:42 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गृह मंत्रालय (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारतीय रेलवे ने लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए विशेष रेल चलाने का एलान किया है। 12 मई से 15 ट्रेन नई दिल्ली से चलेंगी और इनमें सफर करने के लिए आज शाम चार बजे से टिकट की बुकिंग की जा सकेगी। इन ट्रेनों में सफर करने वाले लोगों के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन

 


गृह मंत्रालय ने यात्रियों से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने के लिए कहा है। मंत्रालय के दिशा-निर्देश में रेलवे स्टेशन पर हर यात्री को सोशल डिस्टेंसिंग, कन्फर्म टिकट और मास्क पहनना आदि शामिल हैं।

ये हैं गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देश

  • ट्रेन किस रूट पर चलेगी और कब चलेगी इसका फैसला रेल मंत्रालय लेगा
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संपर्क में रहेगा।
  • जिनका ई-टिकट कन्फर्म है उन्हें ही स्टेशन पर आने की अनुमति होगी।
  • ई-टिकट के आधार पर ही किसी यात्री या कैब के ड्राइवर को अनुमति मिलेगी।
  • रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी।
  • हर डिब्बे, रेलवे स्टेशन में प्रवेश और बाहर निकलने वाले गेटों पर सैनिटाइज़र की सुविधा होगी।
  • स्टेशन और रेल दोनों जगह हर यात्री के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। 
  • ट्रेन पर चढ़ते और उतरते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा।

विज्ञापन

भारतीय रेलवे ने रविवार को कहा कि उसकी योजना 12 मई से चरणबद्ध तरीके से यात्री ट्रेन सेवाएं शुरू करने की है, और शुरुआत में चुनिंदा मार्गों पर 15 जोड़ी ट्रेनें (अप-एंड-डाउन मिलाकर 30 ट्रेनें) चलाई जाएंगी। साथ ही रेलवे ने कहा कि इन ट्रेनों में सीटें आरक्षित कराने वाले यात्रियों को प्रस्थान के समय से कम से कम एक घंटा पहले रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा।

रेलवे की तरफ बताया गया है कि नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुअनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी तक ट्रेन चलेंगी।
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें