फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaland: NSCN-K पर प्रतिबंंध के बाद गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम न्यायाधिकरण गठित, MHA ने जारी की अधिसूचना

Fri, 17 Oct 2025 07:07 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ministry of Home Affairs: गृह मंत्रालय ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति नेल्सन सैलो के नेतृत्व में एक गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम न्यायाधिकरण का गठन किया है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी करते हुए शुक्रवार (17 अक्तूबर) को बताया कि गृह मंत्रालय ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति नेल्सन सैलो के नेतृत्व में एक गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम न्यायाधिकरण का गठन किया है। जो फैसला करेगा कि क्या नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (खापलांग) को उसके सभी गुटों, शाखाओं और अग्रिम संगठनों के साथ गैरकानूनी संघ घोषित करने के लिए पर्याप्त कारण हैं?

अधिसूचना में कहा गया कि एस.ओ. 4709(ई). विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 (1967 का 37) की धारा 5 की उपधारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, केन्द्र सरकार "विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) न्यायाधिकरण" का गठन करती है, जिसमें गुवाहाटी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति नेल्सन सैलो शामिल होंगे, जिसका उद्देश्य यह निर्णय करना है कि क्या नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (खापलांग) [एनएससीएन (के)] को उसके सभी गुटों, शाखाओं और अग्रिम संगठनों के साथ विधिविरुद्ध संघ घोषित करने के लिए पर्याप्त कारण हैं या नहीं।

विज्ञापन

पांच साल के लिए गैरकानूनी संगठन घोषित
इससे पहले 22 सितंबर 2025 को गृह मंत्रालय ने नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड – खापलांग [एनएससीएन (के)] को उसके सभी गुटों, शाखाओं और अग्रिम संगठनों को पांच साल की अवधि के लिए गैरकानूनी संगठन घोषित किया था। अधिसूचना में गृह मंत्रालय ने कहा था कि यह संगठन देश की संप्रभुता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों में शामिल है। कई आपराधिक गतिविधियों में संगठन शामिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें