फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah Arunachal Visit: गृहमंत्री अमित शाह का दो दिवसीय अरुणाचल दौरा आज से, 40 परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Sat, 21 May 2022 05:36 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर

सार

गृहमंत्री इस दौरान नागरिक समाज के साथ भी बातचीत करेंगे। गृहमंत्री के तौर पर यह शाह का अरुणाचल प्रदेश का यह दूसरा दौरा है।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज से अरुणाचल प्रदेश का दो दिवसीय दौरा करेंगे और इस दौरान वह कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे व आधारशिला रखेंगे। वह चीन-भारत सीमा पर अग्रिम इलाकों में तैनात सुरक्षाबलों के साथ बातचीत भी करेंगे।

विज्ञापन


गृहमंत्री इस दौरान नागरिक समाज के साथ भी बातचीत करेंगे। गृहमंत्री के तौर पर यह शाह का अरुणाचल प्रदेश का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले उन्होंने 34वें राज्य स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए फरवरी 2020 में पूर्वोत्तर राज्य का दौरा किया था। तब उनके दौरे का चीन ने कड़ा विरोध किया था। अधिकारियों ने बताया कि शाह लोहित जिले के वाक्रो में भगवान परशुराम की 51 फुट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला रखेंगे और करीब 40 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। 

शनिवार को शाह तिरप जिले के नरोत्तम नगर में रामकृष्ण मिशन स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वह नामसाई जाएंगे। वह रविवार को सामाजिक संगठनों से मुलाकात करेंगे और नामसाई जिले में तेंगापानी के पास गोल्डन पगोडा में पूजा-अर्चना करेंगे। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि बाद में शाह नामसाई जनरल ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। उन्होंने बताया कि गृहमंत्री नामसाई में सेना, आईटीबीपी, एसएसबी, असम राइफल्स, बीआरओ और राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के कर्मियों के साथ सुरक्षा और विकास समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा दिल्ली रवाना होने से पहले उनके साथ भोजन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें