फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहना: अमित शाह ने कहा- चुनावों में जीत मोदी के नेतृत्व में लोगों के भरोसे का प्रमाण, पढ़ें देश की कुछ खास खबरें

Sun, 27 Mar 2022 05:25 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, गांधीनगर।

सार

अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर में भोयन मोती गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चार राज्यों- उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में कांग्रेस का करीब-करीब सफाया हो गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत को सुरक्षित, समृद्ध और शक्तिशाली बनाने के लिए शुरू की गई नीतियों और परियोजनाओं की स्वीकृति का प्रमाण है।

विज्ञापन


शाह ने यह भी कहा कि इन चार राज्यों- उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में कांग्रेस का करीब-करीब सफाया हो गया है। शाह गुजरात के गांधीनगर में भोयन मोती गांव में एक सभा को संबोधित कर रहे थे, उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र के 34 गांवों के लिए 22 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी। 

इसके बाद शाह ने कैंसर जागरूकता अभियान की शुरुआत करते हुए कहा, मोदी ने गरीबों, किसानों या कारखाने के कर्मचारी सहित सभी वर्गों के स्वास्थ्य की परवाह की। 
विज्ञापन


सेक्स स्कैंडल में बीएसएफ के पूर्व डीआईजी को राहत
सुप्रीम कोर्ट ने 2006 के सनसनीखेज ‘जम्मू-कश्मीर सैक्स स्कैंडल’ मामले में तत्कालीन बीएसएफ डीआईजी केसी पाधी को बरी करने के खिलाफ सीबीआई की अपील को खारिज कर दिया है। यह मामला एक किशोरी को कथित प्रलोभन और ब्लैकमेल से संबंधित है।

जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस सीटी रविकुमार की पीठ ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के उस फैसले को बरकरार रखा जिसमें निचली अदालत के बलात्कार के आरोप में दोषसिद्धि और अधिकारी को दी गई 10 साल की सजा को पलट दिया गया था। पीठ ने कहा, हाईकोर्ट द्वारा नोट किए गए ठोस कारण सबूतों द्वारा समर्थित हैं और हाईकोर्ट ने अंतत: यह निष्कर्ष निकलता है कि पाधी को मामले में झूठा फंसाया गया था। 

इफ्तार-ईद मिलन की मेजबानी करेगा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच
अप्रैल में आने वाले रमजान माह के दौरान मुस्लिम राष्ट्रीय मंच देशभर में इफ्तार कार्यक्रमों की मेजबानी करेगा। संस्थापक इंद्रेश कुमार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की केंद्रीय टीम के सदस्यों से अपने इलाकों में इन कार्यक्रमों में भाग लेने का अनुरोध करेंगे। 

रमजान के बाद ईद मिलन समारोहों का आयोजन भी किया जाएगा। आरएसएस से जुड़े मंच के ईद मिलन समारोहों में समाज के विभिन्न तबकों के संभ्रांत लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। मंच इनके माध्यम से शांति, सौहार्द, एकता और देशभक्ति का संदेश देना चाहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें