फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्री का हमला: शाह बोले- 'लोगों ने नकारा तो होश खो बैठी है कांग्रेस, पंजाब की घटना पार्टी की कार्यशैली का नजारा'

Wed, 05 Jan 2022 07:13 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम के काफिले में हुई सुरक्षा चूक को लेकर गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से रिपोर्ट भी तलब की है।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में हुई सुरक्षा चूक को लेकर भाजपा नेतृत्व ने नाराजगी जताई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस मामले में बयान भी जारी किया। अब खुद देश के गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना के लिए कांग्रेस पर हमला बोला है। शाह ने कहा कि पंजाब में आज के सुरक्षा उल्लंघन पर गृह मंत्रालय ने विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। प्रधानमंत्री के दौरे में सुरक्षा प्रक्रिया में इस तरह की लापरवाही पूरी तरह से अस्वीकार्य है। इस मामले में जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन


शाह ने आगे पंजाब सरकार को घेरते हुए कहा, "आज पंजाब में कांग्रेस का पैदा किया हुआ घटनाक्रम इस बात का नजारा था कि यह पार्टी किस तरह सोचती और काम करती है। बार-बार लोगों द्वारा नकारे जाने की वजह से कांग्रेस अब होश खो बैठी है। कांग्रेस के शीर्ष पर बैठे लोगों ने जो किया है, उसके लिए उन्हें देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।"



गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से तलब की रिपोर्ट
  • गृह मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और ट्रेवल प्लान के बारे में पंजाब सरकार को पहले ही बता दिया गया था। उन्हें इससे जुड़े इंतजाम करने थे, जो नहीं किए गए।
  • गृह मंत्रालय ने कहा कि जब यात्रा मार्ग बदल गया तो पंजाब सरकार को अतिरिक्त सुरक्षा तैनाती करनी थी ताकि सड़क मार्ग से यात्रा सुरक्षित रहे, लेकिन अतिरिक्त इंतजाम नहीं किए गए। 
  • भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को विफल करने के लिए पंजाब की कांग्रेस सरकार ने हरसंभव कोशिशें कीं। 
  • भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी इस मामले पर बात करने के लिए फोन पर भी नहीं आए। 
  • नड्डा ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को प्रधानमंत्री के रूट तक पहुंचने दिया गया, जबकि पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी ने एसपीजी को यह आश्वासन दिया था कि यात्रा मार्ग में कोई खलल नहीं है।
  • हालांकि, इस मामले पर पंजाब के सीएम चन्नी ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे में कोई सुरक्षा चूक नहीं हुई है। कल रात तक हमने प्रधानमंत्री के दौरे के लिए हुए इंतजामों का जायजा लिया था। उन्हें हेलिकॉप्टर से पहुंचना था, लेकिन ऐन वक्त पर सड़क मार्ग से काफिला रवाना करने का फैसला हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें