गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान फिसल गए, जिसके कारण उनके हड्डी में चोट आई है। उनके बाएं पांव में हल्का सा फैक्चर हुआ है। इलाज के लिए राजनाथ सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्स में उनके पांव पर प्लास्टर किया गया।
जानकारी के मुताबिक 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर वो हिमाचल जाने वाले थे। लेकिन चोट के कारण वो जा सकते हैं या नहीं इसकी आशंका जताई जा रही है। हालांकि इलाज के बाद उनको घर ले आया गया है। फिलहाल वो घर पर आराम कर रहे हैं। इस बात की जानकारी उनके सहयोगी ने दी।
HM Rajnath Singh slips and falls during morning walk, today.. He has suffered a slight fracture on his left foot, has been treated at AIIMS. pic.twitter.com/65U0s4rleJ
— ANI (@ANI_news) June 18, 2017