फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथराव मामले में बोले राजनाथ- राहुल को प्रोटोकॉल तोड़ने की आदत इसलिए हुआ हमला

Tue, 08 Aug 2017 03:46 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात में राहुल गांधी की कार पर पत्थर से हमला होने का मुद्दा मंगलवार को लोकसभा में उठा। केंद्र की ओर से दी जाने वाली सुरक्षा पर सवाल उठाने वाले राहुल गांधी पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल अक्सर प्रोटोकॉल तोड़ा करते हैं और इसी वजह से उनके ऊपर गुजरात में भी हमला हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब राहुल वहां गए थे, तो उन्होंने बुलेट प्रूफ कार इस्तेमाल क्यों नहीं की? राहुल के गुजरात जाने की जानकारी एसपीजी प्रोटेक्शन को थी और इसलिए उन्हें वहां पहुंच कर बुलेट प्रूफ कार भी दी गई, लेकिन राहुल ने मनमानी की और खुद की कार में रवाना हो गए। 

इस बीच राहुल गांधी के विदेशी दौरों पर बरती जाने वाली गोपनीयता पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सवाल उठाया है। राजनाथ के मुताबिक राहुल गांधी ने पिछले दो सालों में करीब 120 दौरे किए हैं, जिनमें 100 से ज्यादा बार उन्होंने प्रोटोकॉल तोड़ा है। 
विज्ञापन


उन्होंने पूछा कि राहुल गांधी को यह बताना चाहिए कि वो कहां-कहां गए। राजनाथ ने यह भी पूछा कि आखिर अपने विदेश दौरों को राहुल गांधी छिपाना क्यों चाहते हैं। उन्हें और उनके परिवार को एसपीजी सुरक्षा मिली हुई है, फिर भी वो बिना एसपीजी के विदेश दौरों पर चले जाते हैं।

गृह मंत्री ने पूछा कि सरकार यह जानता चाहती है कि राहुल पिछले 2 सालों में 72 दिनों तक 6 विदेशी दौरों पर रहे, लेकिन ये नहीं बताया गया कि वे गए कहां थे। भले ही ये एसपीजी एक्ट का उल्लंघन न माना जाए, लेकिन सुरक्षा को भी नकारा नहीं जा सकता।
  We want to know what is Rahul Gandhi trying to hide by not taking SPG along on foreign tours when he is a SPG protectee: HM in Lok Sabha — ANI (@ANI_news) August 8, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें