फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन लोगों ने दुनिया के बड़े-बड़े कामों के लिए किया अपने बहरूपियों का इस्तेमाल

Sat, 08 Dec 2018 10:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ff
विज्ञापन
फिल्मों में अक्सर हम बहरूपियों से संबंधित कई कहानियां देखते हैं। जिनपर हकीकत में यकीन कर पाना मुश्किल होता है। लेकिन असल जीवन में भी ऐसे कई उदाहरण मौजूद हैं जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं हैं। आज हम आपको ऐसे ही मशहूर लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने दुनिया के बड़े कामों के लिए अपने बहरूपियों का इस्तेमाल किया है- 
विज्ञापन

मुहम्मदु बुहारी

2 of 8
मुहम्मदू बुहारी
मुहम्मदु बुहारी नाइजीरिया के राष्ट्रपति हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी खराब सेहत की बात को खारिज किया है। खबर है कि बीमारी के चलते उनकी मौत हो चुकी है और उनकी जगह उनके बहरूपिये को पद पर बिठाया गया है। बुहारी की मौत वाली बात पर लोगों को भी यकीन होने लगा था। जिसके बाद जलवायु वार्ता के दौरान उन्होंने कहा, "मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि यह मैं ही हूं और जल्द ही अपना 76वां जन्मदिन मनाने जा रहा हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

जनरल बर्नार्ड मोंटगोमरी

3 of 8
जनरल बर्नार्ड मोंटगोमरी
दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन के जनरल बर्नार्ड मोंटगोमरी के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने बॉडी डबल के तौर पर एक ऑस्ट्रेलियन अभिनेता एमई क्लिफ्टन जेम्स को इस्तेमाल किया था। इस अभिनेता ने जनरल के भेष में नाजी जासूसों को बेवकूफ बनाया था। इसका खुलासा इस बात से भी होता है क्योंकि घटना के बाद अभिनेता जेम्स ने "आई एम मोंटीस" नाम की एक किताब लिखी थी। 

सद्दाम हुसैन

4 of 8
सद्दाम हुसैन - फोटो : SOCIAL MEDIA
इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन ने न केवल एक बल्कि कई बॉडी डबल रखे हुए थे। इस बात का खुलासा अमेरिकी मिलिट्री अधिकारियों ने किया था। अमेरिकी अधिकारियों को असली सद्दाम हुसैन की खोज में इसी कारण काफी वक्त लग गया और इसी वजह से उसे काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया जा सका। 
विज्ञापन

जोसेफ स्टालिन 

5 of 8
Joseph Stalin
जोसेफ स्टालिन रूसी नेताओं में सबसे क्रूर थे। उनकी नीतियों और परावर्तकों के कारण लाखों लोगों की मौतें हुई। बताया जाता है कि उनके बहरूपिये का नाम फेलिक्स डाडेव था। साल 1942 में जब स्टालिन घायल हो गए तो उन्हें मृत घोषित किया गया। उन्होंने ऐसा 88 साल की उम्र तक किया।  
विज्ञापन

उदय हुसैन 

6 of 8
uday hussein
उदय हुसैन स्द्दाम हुसैन का बेटा है। बताया जाता है कि उसके बॉडी डबल का रोल लतीफा याह्या ने निभाया था। इय बात का दावा लतीफा ने खुद किया है। उनका कहना है कि साल 1988 से 1991 तक उन्होंने ऐसा किया। यह दावा उन्होंने साल 2003 में किया था।
विज्ञापन

ओसामा बिन लादेन

7 of 8
Osama bin Laden
यह बात भी मानी जाती है कि ओसामा बिन लादेन का भी बॉडी डबल था। उसने ऐसा इसलिए किया ताकि अगर उसपर कोई जानलेवा हमला करे तो वह बच सके।

हिटलर

8 of 8
एडोल्फ हिटलर - फोटो : SOCIAL MEDIA
यह बात भी इतिहास में काफी प्रचलित है कि तानाशाह हिटलर ने भी अपने बॉडी डबल का इस्तेमाल किया था। उसने ऐसा मौत से बचने के लिए किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next