फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: सब-इंस्पेक्टर पर हमला कर भागने की कोशिश में हिस्ट्रीशीटर ढेर, पेरम्बलूर में पुलिस ने किया एनकाउंटर

Tue, 27 Jan 2026 10:48 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

पेरम्बलूर में पुलिस एनकाउंटर में हिस्ट्रीशीटर मारा गया। आरोपी के साथ हथियार बरामद करने गई पुलिस टीम पर उसने बम और हथियार से हमला किया था, जिसमें एक सब-इंस्पेक्टर घायल हो गए। मृतक आरोपी को हाल ही में एक अन्य अपराधी की गाड़ी पर बम फेंका था, जिसके बाद उसे पकड़ा गया था।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के पेरम्बलूर जिले के थिरुमंथुरई के पास मंगलवार सुबह पुलिस ने एक मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को मार गिराया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने कथित तौर पर एक सब-इंस्पेक्टर पर हमला किया और पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। मृतक की पहचान कोट्टू राजा उर्फ अझगुराजा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस की गाड़ी पर किया था हमला 
अझगुराजा कुख्यात अपराधी वेल्लाई काली पर हुए हमले का मुख्य आरोपी था। पुलिस के मुताबिक, 24 जनवरी को अझगुराजा और उसके साथियों ने वेल्लाई काली की गाड़ी पर देसी बम फेंके थे। यह हमला तब हुआ जब पुलिस वेल्लाई काली को कोर्ट से चेन्नई की पुझल सेंट्रल जेल ले जा रही थी।

ये भी पढ़ें: Tamil Nadu: स्टालिन ने NDA गठबंधन को बताया 'ब्लैकमेल फ्रंट', महिला सुरक्षा पर PM मोदी के दावे का किया खंडन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने क्या कहा?
इस घटना के बाद पेरम्बलूर जिला पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पांच विशेष टीमें बनाई थीं। पुलिस ने अझगुराजा को सोमवार शाम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने हथियार और विस्फोटक जंगल में छिपाए हैं।
विज्ञापन


आरोपी ने सब-इंस्पेक्टर पर किया हमला
मंगलवार सुबह पुलिस टीम उसे हथियार बरामद करने के लिए जंगल ले गई। मौके पर पहुंचने पर, अझगुराजा ने पुलिस की गाड़ी पर देसी बम फेंका और छिपे हुए हथियार से सब-इंस्पेक्टर पर हमला कर दिया। जवाब में इंस्पेक्टर ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। इस दौरान गोली आरोपी के सिर में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले में घायल सब-इंस्पेक्टर को पेरम्बलूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बड़े पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया है और मामले की जांच चल रही है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें