फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: 'कोलकाता में भारत माता के पूजा पंडाल में लगाई गई आग', भाजपा के आरोपों पर पुलिस ने क्या जवाब दिया?

Tue, 27 Jan 2026 10:32 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

बंगाल भाजपा ने आरोप लगाया है कि टीएमसी समर्थकों ने कोलकाता के बाहरी इलाके में एक पूजा पंडाल में आग लगा दी। भाजपा का कहना है कि पंडाल में मौजूद भारत माता की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की गई। वहीं पुलिस का कुछ और ही कहना है। जानिए क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
कोलकाता पुलिस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में राज्य का चुनावी माहौल गर्म है। अब भाजपा ने आरोप लगाया है कि सत्ताधारी टीएमसी के समर्थकों ने बाहरी कोलकाता के खारदाह विधानसभा सीट इलाके में एक पूजा पंडाल में आग लगा दी। भाजपा का कहना है कि पंडाल में भारत माता की प्रतिमा भी विराजमान थी। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने क्षतिग्रस्त पंडाल को ठीक कराकर वहां पूजा भी की। 
विज्ञापन


'टीएमसी के गुंडों ने लगाई आग'
  • मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, 'टीएमसी के गुंडों ने शनिवार की रात पंडाल में आग लगाई और फरार हो गए। हालांकि स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आग पर काबू पा लिया और नुकसान नहीं होने दिया। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।' 
  • मजूमदार ने आरोप लगाया कि पंडाल के भीतर भारत माता की प्रतिमा को भी तोड़ने की कोशिश की गई। इस घटना को लेकर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया, लेकिन पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया।
  • सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि पुलिस टीएमसी के कैडर की तरह काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की लाठीचार्ज में भाजपा का एक कार्यकर्ता व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
ये भी पढ़ें- West Bengal: दक्षिण 24 परगना में गोदाम में भीषण आग, अब तक आठ लोगों की मौत, बढ़ सकती है संख्या

पुलिस का क्या कहना है?
  • हालांकि पुलिस का कुछ और ही कहना है और वे भाजपा के आरोपों को भी खारिज कर रहे हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंडाल में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गलत तरीके से खारदाह पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जिसे हल्का बल प्रयोग कर खत्म करा दिया गया और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में और शांतिपूर्ण है।
  • टीएमसी का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में हार को देखकर भाजपा धार्मिक कार्ड खेलना चाहती है और कानून व्यवस्था खराब करना चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें