फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IS आतंकियों का बचाव करने वाले को जान से मार देंगे : हिन्दू सेना

Wed, 01 Mar 2017 01:13 PM IST
amarujala.com- Presented by : अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
IS के संदिग्ध आतंकी - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
गुजरात में पकड़े गए IS के दो संदिग्ध आंतकियों के बचाव में उतरे एक वकील को हिन्दू सेना ने जान से मारने की धमकी दी है। गुजरात हिन्दू सेना के अध्यक्ष प्रतीक भट्ट ने चेतावनी देते हुए कहा कि इन आतंकियों का जो कोई वकील बचाव करेगा, उसे जान से मार देंगे। जामियानगर के रहनेवाले एक वकील इम्तियाज कोटेजा इन आतंकियों का बचाव करने के लिए आगे आए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि संदिग्ध आतंकियों के पक्ष में तमाम वकीलों ने केस लड़ने से इंकार कर दिया, लेकिन इम्तियाज ने उनलोगों को कोर्ट में बचाव करने की बात कही। जिसके बाद हिन्दू सेना ने इम्तियाज और उनके परिवार के खिलाफ खुलेआम चेतावनी जारी की है। बता दें कि राजकोट बार एसोसिएशन (आरबीए) ने एक प्रस्ताव पारित किया है जिसके अनुसार उसका कोई भी सदस्य गुजरात एटीएस द्वारा गिरफ्तार किये गये आईएसआईएस के दो संदिग्ध सदस्यों का बचाव नहीं करेगा। 

सोमवार को राजकोट बार एसोसिएशन के सचिव मनीष खाखर ने इस बात की जानकारी दी थी। जिसमें उन्होने पारित प्रस्ताव के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी। हालांकि उन्होंने कहा कि जामनगर के एक वकील इम्तियाज कोटेचा दोनों भाईयों वसीम रामोदिया और नईम के बचाव में आगे आये हैं।
विज्ञापन


खाखर ने कहा, ‘हमने प्रस्ताव पारित किया है कि हमारा कोई भी सदस्य राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों का बचाव नहीं करेगा, इसलिए आरबीए का कोई भी वकील आईएसआईएस के दो संदिग्ध सदस्यों वसीम और नईम का अदालत में बचाव नहीं करेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें