फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पाताल से ढूंढ़ निकालेंगे, राहुल तक जाएगा केस': हिमंत की पवन खेड़ा को चुनौती, पत्नी पर आरोपों से भड़के सीएम

Tue, 07 Apr 2026 03:59 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने अपनी पत्नी पर लगाए गए आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को चेतावनी दे डाली है। उन्होंने साफ-साफ कहा कि पुलिस उन्हें कहीं से भी खोज निकालेगी। इस मामले में असम पुलिस की टीम दिल्ली भी पहुंची है। सीएम ने इस पूरे विवाद के पीछे राहुल गांधी का हाथ बताया है।
विज्ञापन
हिमंत बिस्वा सरमा, सीएम, असम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के बीच छिड़ी जुबानी जंग अब एक बेहद गंभीर मोड़ पर आ गई है। मुख्यमंत्री सरमा ने अपनी पत्नी पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन खेड़ा को दो टूक चेतावनी दी है। सरमा ने कहा कि अगर खेड़ा पाताल में भी जाकर छिप जाते हैं, तो असम पुलिस उन्हें वहां से भी ढूंढ कर लाएगी।
विज्ञापन


 
विवाद की जड़ क्या है? 
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री सरमा की पत्नी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां के खिलाफ कुछ दस्तावेज भी पेश किए। मुख्यमंत्री का दावा है कि खेड़ा ने यह सब कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इशारे पर किया है। सरमा ने कहा कि पवन खेड़ा ने जो 'कागज' पेश किए हैं, वे केवल राजनीति से प्रेरित हैं और इसके पीछे की असली पटकथा राहुल गांधी ने लिखी है।

यह भी पढ़ें: तुर्किये: इस्तांबुल में इस्राइली वाणिज्य दूतावास पर हमला, तीन हमलावर ढेर; 2 पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन


असम पुलिस की दिल्ली में दस्तक
मुख्यमंत्री की चेतावनी केवल शब्दों तक सीमित नहीं रही। मंगलवार यानी 7 अप्रैल को असम पुलिस की एक टीम अचानक पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंच गई। पुलिस की इस कार्रवाई ने असम से लेकर दिल्ली तक, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। सरमा ने कहा कि पाताल में भी लुकेगा तो हम उठा के लेके आएगा, यानी, पाताल से भी ढूढ़ निकालेंगे। इस बयान से साफ है कि असम सरकार इस मामले में कोई ढील देने के मूड में नहीं है।
विज्ञापन


राहुल गांधी तक पहुंचेगी जांच की आंच?
मुख्यमंत्री सरमा ने केवल पवन खेड़ा पर ही निशाना नहीं साधा, बल्कि सीधे तौर पर राहुल गांधी को भी इस मामले में घसीटा है। उन्होंने दावा किया है कि इस पूरे मामले की जांच का दायरा बढ़ेगा और आने वाले समय में राहुल गांधी से भी इस संबंध में कड़ी पूछताछ की जा सकती है। असम में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी अब अपने चरम पर है। जहां एक तरफ कांग्रेस इसे सत्ता का दुरुपयोग बता रही है, वहीं मुख्यमंत्री सरमा ने इसे अपनी निजी और पारिवारिक प्रतिष्ठा से जोड़ते हुए आर-पार की लड़ाई का एलान कर दिया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें