फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमंत सरमा की राहुल गांधी को चुनौती: कहा- कांग्रेस सरकारें दें इस्तीफा तो बैलेट पेपर से होंगे चुनाव

Mon, 12 Oct 2026 07:39 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को उन राज्यों की सरकारों से इस्तीफा मांगना चाहिए, जिनका गठन ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में हुआ। सरमा ने केरल, झारखंड, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु का जिक्र किया।
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। हिमंत बिस्व सरमा ने एसआईआर विवाद को लेकर इंडिया ब्लॉक के नेताओं की ओर से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च को ड्रामा बताया। असम के सीएम ने कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में केरल और कर्नाटक में ईवीएम के जरिए बनी कांग्रेस सरकारें इस्तीफा देती हैं, तो वे बैलेट पेपर पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा, ''सबसे पहले ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में बनी सरकारों को लेकर राहुल गांधी अपनी स्थिति साफ करें और उन सभी से इस्तीफा देने को कहें। केरल, झारखंड, कर्नाटक और तेलंगाना की सरकारों से इस्तीफा देने को कहें। तमिलनाडु में अपनी गठबंधन सरकार से भी इस्तीफा देने के लिए कहें।''

राहुल गांधी को हिमंत सरमा ने दी क्या चुनौती?
मुख्यमंत्री सरमा ने आगे कहा, ''इसके बाद राहुल गांधी घोषणा करें कि अगर ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त बने रहते हैं, तो आप उत्तर प्रदेश में होने वाला अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे। यह भी घोषणा करें कि अगर ज्ञानेश कुमार पद पर बने रहते हैं, तो आप पंजाब का चुनाव नहीं लड़ेंगे। यही बात गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड के चुनावों के लिए भी कहें।''
विज्ञापन

उन्होंने कहा, ''अगर किसी तरह इन पांच राज्यों में से किसी में आप चुनाव जीत भी जाते हैं, तो घोषणा करें कि आप उस सीट को स्वीकार नहीं करेंगे, सिर्फ इसलिए क्योंकि ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त हैं।'' उन्होंने इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा, ''आज दिल्ली में जो भी सांसद नौटंकी कर रहे हैं, वो ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में ही सांसद बने हैं।''

घुसपैठियों का जिक्र कर क्या बोले सीएम सरमा?
सरमा ने आगे कहा, ''आप चुनाव जीतते हैं तो ईवीएम ठीक है। अगर भाजपा चुनाव जीते तो ईवीएम और चुनाव आयोग खराब हैं।'' उन्होंने कहा कि इंद्रजीत गुप्ता जब गृह मंत्री रहे, उन्होंने खुद संसद में कहा था कि तीस लाख विदेशी नागरिकों के नाम असम की मतदाता सूची में शामिल थे। आज असम, बंगाल और झारखंड में जो डेमोग्राफी बदला है, वो इस तथ्य को स्थापित करता है कि हर रोज बांग्लादेश से हमारे देश में घुसपैठ होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें