फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Results: भाजपा की हार के बावजूद जयराम ठाकुर की सबसे बड़ी जीत, जानें किन नेताओं ने आसानी से पाई विजय

Thu, 08 Dec 2022 10:23 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जहां भाजपा के कई मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा, वहीं भाजपा की हार के बावजूद जयराम ठाकुर ने राज्य में सबसे अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की। आइए जानते हैं हिमाचल प्रदेश में किन उम्मीदवारों ने सबसे अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की।
विज्ञापन
himachl electionsama - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पांच साल बाद एक बार फिर कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई है। कांग्रेस ने 40 विधानसभा सीटें पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को इस बार 25 सीटें मिली हैं। इस चुनाव में जहां भाजपा के कई मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, भाजपा की हार के बावजूद निवर्तमान सीएम जयराम ठाकुर ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की। आइए जानते हैं कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में किन उम्मीदवारों ने अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की। 

विज्ञापन


इनमें पहला नाम प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का है। जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। उन्होंने प्रदेश में सबसे अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। जयराम ठाकुर ने सराज से कांग्रेस उम्मीदवार चेत राम को 38,183 मतों के अंतर से हराया। जयराम ठाकुर को कुल 53,562 वोट मिले, जबकि उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी चेत राम को कुल 15379 वोट हासिल हुए।

इसके बाद कांगड़ा सीट पर जीत का अंतर सबसे अधिक रहा है। यहां से भाजपा के उम्मीदवार पवन कुमार काजल ने कांग्रेस के सुरिंदर कुमार को 19,834 मतों के अंतर से हराया। पवन ने कुल 35,239 वोट हासिल कर जीत दर्जी की, वहीं कांग्रेस उम्मीदवार को कुल 15,405 वोट मिले।
विज्ञापन


मोहनलाल ने दर्ज की तीसरे सबसे बड़ी जीत
कांग्रेस के मोहनलाल ब्राक्टा ने राज्य में तीसरे सबसे बड़ी जीत दर्ज की।  मोहनलाल ने रोहडू सीट पर 19,339 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार शशि बाला को हराया। मोहनलाल को कुल 34,327 वोट मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वद्वी शशि बाला को कुल 14,988 वोट मिले।
 

बड़े अंतर से जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशी
  उम्मीदवार   पार्टी  सीट  जीत का अंतर
जयराम ठाकुर   भाजपा   सराज   38,183
पवन कुमार काजल   भाजपा   कांगड़ा   19,834
मोहनलाल ब्राक्टा   कांग्रेस   रोहडू   19,339
रणबीर सिंह   भाजपा  नूरपुर   18,752
आरएस बाली   कांग्रेस  नगरोटा   15,892
चैतन्य शर्मा   कांग्रेस   गगरेट    15,685
विक्रमादित्य सिंह   कांग्रेस   शिमला ग्रामीण   13,860
इंद्र दत्त लखनपाल  कांग्रेस  बड़सर   13,792
केएल ठाकुर  निर्दलीय  नालागढ़   13,264
आशीष शर्मा  निर्दलीय  हमीरपुर   12,899
केवल सिंह  कांग्रेस  शाहपुर   12,243
दीप राज  भाजपा  करसोग   10,534
अनिल शर्मा  भाजपा  मंडी   10,006
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें