फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम वीरभद्र को लेकर राहुल का नहीं बदला रुख, कहा- विवाद भुलाकर चुनाव पर दें ध्यान

Sat, 30 Sep 2017 05:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को विवादों को छोड़कर चुनाव पर ध्यान देने को कहा है। मुख्यमंत्री पर राहुल का रुख अब भी जस का तस है। वीरभद्र प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू को लेकर आलाकमान से लगातार शिकायत करते रहे हैं। सीएम ने शुक्रवार को राहुल से दिल्ली में मुलाकात की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीएम वीरभद्र हुए दिल्ली रवाना और पीछे से सुक्खू ने कर दिया ये काम

प्रदेश के मसले पर राहुल के साथ वीरभद्र सिंह और राज्य के प्रभारी सुशील कुमार शिंदे की लंबी चर्चा हुई। राहुल ने दोनों नेताओं से हिमाचल के मुद्दों और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने फिलहाल संगठन में किसी बदलाव से साफ इनकार कर दिया है। राहुल गांधी 7 अक्तूबर को मंडी में रैली को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें- हिमाचल विस चुनाव: कांग्रेस में घमासान, भाजपा भर रही हुंकार

गौरतलब है कि वीरभद्र 31 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिल कर खुद चुनाव न लड़ने और बेटे को चुनाव लड़ाने की बात कही थी। सुक्खू को लेकर वीरभद्र ने सोनिया से भी कहा था, लेकिन उन्होंने पूरा मामला राहुल गांधी पर छोड़कर उनसे मिलने को कहा था। राहुल गांधी के साथ हुई बैठक संबंध में शिंदे ने बताया कि हिमाचल में चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा हुई है। राहुल गांधी की मंडी रैली के बाद कांग्रेस का चुनाव अभियान तेजी पकड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें