फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लालकिले से किन मुद्दों पर बोले प्रधानमंत्री मोदी

Wed, 15 Aug 2018 01:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया। अपने भाषण में वह कई बड़े मुद्दों पर बोले। चलिए आपको बताते हैं उन मुख्य मुद्दों के बारे में-
विज्ञापन

2 of 12
- फोटो : कहा कि
पीएम मोदी ने कहा 'मैं बेसब्र हूं कि मेरा देश बहुत सारे देशों से आगे निकले। उन्होंने कहा, 'भारत देश न थकेगा, न रुकेगा, मैं व्याकुल हूं, आतुर हूं और अधूर हूं।' पीएम ने इसके बाद तीन तलाक मुद्दे पर कहा कि तीन तलाक की कुरीति ने मुस्लिम महिलाओं को डरा रखा है। उन्होंने कहा, तीन तलाक के कारण मुस्लिम महिलाओं के साथ गंभीर अन्याय होता है। इस कुप्रथा को खत्म करने के लिये हम प्रयासरत हैं लेकिन कुछ लोग इसे खत्म नहीं करने देना चाहते। मैं मुस्लिम बहनों को विश्वास दिलाता हूं कि हम उन्हें न्याय दिलाने के लिये पूरा प्रयास करेंगे।कहा कि
विज्ञापन

3 of 12
देश आज ईमानदारी का उत्सव मना रहा है, अगर कल्याणकारी योजनाओं से किसी को पुण्य मिलता है तो सरकार को नहीं बल्कि ईमानदार करदाताओं को मिलता है, उनके पैसे से गरीब परिवारों को सस्ता भोजन मिलता है। उन्होंने कहा कि किसान आज गर्व महसूस कर रहा है। हमारा इरादा 2022 तक कृषि क्षेत्र में बीज से लेकर बाजार तक आधुनिकता लाकर मूल्य वर्द्धन करने का है ताकि किसान विश्व बाजार में ताकत के साथ खड़ा हो सके। वर्षों से किसानों को उनकी फसल की लागत का डेढ़ गुना एमएसपी देने की मांग थी जिसे हमने पूरा किया।

4 of 12
अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने कहा कि हम गोली और गाली के रास्ते नहीं, बल्कि गले लगाकर कश्मीरी भाइयों-बहनों के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लिए अटल जी का आह्वान था- इंसानियत, कश्मीरियत, जम्हूरियत। मैंने भी कहा है, जम्मू- कश्मीर की हर समस्या का समाधान गले लगाकर ही किया जा सकता है। हमारी सरकार जम्मू-कश्मीर के सभी क्षेत्रों और सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

5 of 12
modi
पीएम मोदी ने कहा कि हर भारतीय के घर की रसोई धुंआ मुक्त हो और हर भारतीय के घर में जरूरत के मुताबिक जल पहुंचे यही उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि पिछले चार साल में बहुत काम हुए। वर्ष 2013 की रफ्तार से चलते तो गांवों तक बिजली पहुंचाने में एक-दो दशक और लग जाते, उसी रफ्तार से काम करते तो गरीबों को एलपीजी चूल्हा उपलब्ध कराने में 100 साल भी कम पड़ जाते।
विज्ञापन

6 of 12
प्रधानमंत्री ने कहा कि राक्षसी प्रवृत्ति पर प्रहार करने की आवश्यकता है, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को अक्षुण्ण रखने के लिये किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि फांसी की खबरें जितनी ज्यादा प्रचारितो होंगी राक्षसी प्रवृति के लोग उतना ही ज्यादा डरेंगे।
विज्ञापन

7 of 12
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के 11 राज्यों के चुनिंदा जिलों में आयुष्मान भारत राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना लागू होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद लाल किले से भाषण में अपनी इस महत्वाकांक्षी योजना को लागू करने की घोषणा की है। योजना सितंबर में पूरी तरह से लागू होने की संभावना है। योजना के प्रीमियम भुगतान केंद्र और राज्य सरकारें करेंगी। योजना में शामिल किए जाने वाले हर परिवार को इलाज के लिए सालाना 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा। इस योजना से देश के 10 करोड़ परिवारों और 50 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा। इसके तहत ग्रामीण इलाकों के 8.03 करोड़ और शहरी क्षेत्रों के 2.33 करोड़ गरीब परिवारों को लाभ होगा। 

8 of 12
modi
आयुष्मान भारत योजना के लाभान्वितों की संख्या के बारे में बताते हुए पीएम ने कहा कि इस योजना से 50 करोड़ लोगों को फायदा होगा। ये जनसंख्या अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको से भी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर यानी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयुष्मान भारत योजना पूरे देश में लागू होगी।

9 of 12
प्रधानमंत्री ने देश के गरीबों को बीमारी से लड़ने पर अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि मैं देश को अन्य देशों से आगे ले जाने के लिए बेचैन हूं और हमारे देश के बच्चों के विकास में बाधा बने कुपोषण से देश को मुक्त कराने के लिए बेसब्र हूं। 

10 of 12
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम ने अपने भाषण में देशवासियों की क्वालिटी ऑफ लाइफ को सुधारने पर जोर देते हुए कहा कि हमें ज्ञान आधारित चौथी औद्योगिक क्रांति की अगुआई करनी है।

11 of 12
पीएम ने लोगों को अच्छी और सस्ती स्वास्थ्य सेवा सुलभ कराने के बारे में कहा। उन्होंने सभी घरों में शौचालय होने पर भी जोर दिया। 
विज्ञापन

12 of 12
अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने सभी भारतीयों को बीमा सुरक्षा कवच, इंटरनेट सुविधा, अपना घर और बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने के बारे में भी कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें