जम्मू कश्मीर की तनावपूर्ण हालात, सुरक्षा की स्थिति और सुकमा हुए नक्सली हमले को लेकर दिल्ली में हो रही हाई लेवल मीटिंग खत्म हो गई है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हुई इस मीटिंग में गृह सचिव, डीजी सीआरपीएफ,आईबी चीफ और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल शामिल हुए।
इस बैठक में सुकमा में हुए नक्सली हमले और कश्मी के हालातों पर गंभीर चर्चा हुई। इस बैठक के बाद गृहमंत्री ने जल्द से जल्द कश्मीर के हालातों को नियंत्रण में लेने का आदेश दिया।
उधर, जम्मू-कश्मीर में एलओसी से सटी बीएसएफ की अग्रिम पोस्ट पर पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। पाकिस्तान की ओर से पुंछ जिले के केजी सेक्टर में सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे रॉकेट लांचर और ऑटोमेटिक हथियारों से गोलाबारी की गई है, जिसमें दो जवान शहीद हो गए हैं।
ये भी पढ़ें-सिर्फ नक्सली ही नहीं, ढेर सारी दिक्कतों से लड़ रहे हैं CRPF जवान
सुकमा में नक्सली हमले के बाद छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण सुरक्षा में लगे जवानों की ड्यूटी से 15 दिनों के लिए हटा दिया है। यह फैसला सुकमा में सीआरपीएप 74वीं बटालियन पर हुए हमले के बाद लिया गया है जिसमें 25 जवान शहीद हो गए थे। सीआरपीएफ की यह बटालियन एक अंडर क्रंस्ट्रक्शन रोड की सुरक्षा में तैनात थी । इस दैरान नक्सलियों ने घात लगाकर सीआरपीएफ पर हमला कर दिया किया था।