गुजरात तट के नजदीक एक व्यापारिक पोत से करीब 3500 करोड़ रुपये की कीमत की 1500 किलोग्राम हेरोइन जब्त मामले में सोमवार को गुजरात आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने तीन लोगों को हिरासत में लिया।
पोत की पहचान हेनरी के रूप में हुई है और इसे ईरान से गुजरात लाया जा रहा था। वहीं एटीएस ने उन आशंकाओं से इनकार नहीं किया है कि गुजरात के तट की ओर अपनी यात्रा शुरू करने से पहले पाकिस्तान स्थित एक बंदरगाह पर इसमें हेरोइन लादी गई हो।
एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पोत कर्मी दल के कॉल (सैटेलाइट) विवरण के तहत हमने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। उन्हें अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया। अधिकारी ने कहा कि हालांकि दावा किया जा रहा है कि नाव ने ईरान से अपनी यात्रा शुरू की लेकिन आशंका है कि रास्ते में पाकिस्तान में इसमें हेरोइन लादी गई हो।
एटीएस अधिकारियों ने बताया कि पोत के कर्मी दल में शामिल लोगा या तो बिहार के रहने वाले हैं या उत्तर प्रदेश के। गौरतलब है कि भारतीय तटरक्षक बल ने रविवार को गुजरात तट के पास एक व्यापारिक पोत से हेरोइन जब्?त की थी। पोत पनामा में पंजीकृत है और इसका नाम एमवी हेनरी है।