फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smuggling: चेन्नई हवाई अड्डे पर जब्त की गई छह करोड़ रुपये से ज्यादा की हेरोइन, केन्याई महिला गिरफ्तार

Fri, 16 Dec 2022 08:09 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

चेन्नई हवाई अड्डे पर एक महिला के पास से छह करोड़ से ज्यादा की हेरोइन जब्त की गई है। फिलहाल, सीमा शुल्क अधिकारियों ने हेरोइन तस्करी के आरोप में केन्या की महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
हेरोइन। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हेरोइन की तस्करी के मामले में सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों को बड़ी सफलता मिली है। यहां सीमा शुल्क विभाग ने केन्या की एक महिला को गिरफ्तार किया। महिला के पास से 900 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। सीमा शुल्क अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार महिला के पास से बरामद की गई हेरोइन की कीमत 6.31 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन


सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि महिला शारजाह (यूएई) से 13 दिसंबर को यहां पहुंची थी। संदेह होने पर उसे यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अधिकारियों ने रोक लिया। सीमा शुल्क के प्रधान आयुक्त ने बताया कि आरोपी महिला ने अपने मलाशय में हेरोइन को छुपाया था। 

 उन्होंने बताया कि फिलहाल, सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत केन्याई नागरिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अग्रिम जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें