फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drug Seized : मुंबई एयरपोर्ट से 80 करोड़ की हेरोइन बरामद, ट्रॉली बैग में छिपाकर लाया था केरल का आरोपी

Thu, 06 Oct 2022 11:59 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

डीआरआई के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर बुधवार को इस यात्री को तलाशी के लिए रोका गया। जब उसके सामान की तलाशी ली गई तो उसके पास से प्रतिबंधित पदार्थ मिला। 

विज्ञापन
मुंबई एयरपोर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई एयरपोर्ट पर केरल के एक यात्री के पास से 80 करोड़ रुपये मूल्य की 16 किलो हेरोइन जब्त की गई है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने यह कार्रवाई की। 

विज्ञापन

डीआरआई के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर बुधवार को इस यात्री को तलाशी के लिए रोका गया। जब उसके सामान की तलाशी ली गई तो उसके पास से प्रतिबंधित पदार्थ मिला। 
डीआरआई अधिकारी ने बताया कि आरोपी मादक पदार्थ को एक ट्रॉली बैग के अंदर छिपाकर लाया था। मामले में केरल निवासी आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें