फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी छोड़ने के बाद कृष्णा ने कांग्रेस पर लगाया वंशवाद का आरोप

Tue, 14 Mar 2017 06:34 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विदेश मंत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा ने कांग्रेस पार्टी में वंशवाद की राजनीति के आरोप लगाए हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस में वंशवाद की राजनीति है जिसमें कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकता।'
विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस पार्टी में 46 साल रहने के बाद उन्होंने जनवरी में कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। वह जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं। वह जल्द ही अमित शाह से मुलाकात कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। 

कर्नाटक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी एस येद्दयुरप्पा ने बताया कि वह दिल्ली जाकर कृष्णा की पार्टी में सदस्यता सुनिश्चित करेंगे। पांच राज्यों के चुनावों के परिणामों के चलते पार्टी में उनकी सदस्यता को रोका गया था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा में शामिल होंगे कृष्णा

इससे पहले भाजपा में शामिल होने का ऐलान करते हुए कृष्णा ने कहा था कि 'मुझे जिस तरह से विदेश मंत्री के पद से हटाया गया था वह तरीका सही नहीं था। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने जिस तरह से नजरअंदाज किया उससे मैं आहत था।'

बता दें कि एस एम कृष्णा इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और मनमोहन सिंह की सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। वह 1999 से 2004 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। साथ ही, महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद भी संभाल चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें