गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृहराज्य है। मुख्यमंत्री रहते हुए प्रधानमंत्री ने गुजरात के विकास को नई ऊंचाई दी थी। उन्होंने वाइब्रैंट गुजरात जैसे समारोह का आयोजन करके निवेश को प्रोत्साहन दिया था।
बताते हैं गुजरात का स्वाभिमान प्रधानमंत्री की आत्मा में बसता है। इसलिए वह गुजरात और खासकर अहमदाबाद को हर बड़ा सम्मान देने से नहीं चूकते। इसी कड़ी में चीन के राष्ट्रपति शी जिपिंग ने भी अपने यात्रा की शुरुआत गुजरात के अहमदाबाद से ही की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के लोगों में गुजरात के आत्म सम्मान का यह एहसास भी लगातार कराते रहने के पक्षधर हैं।
राष्ट्रपति ट्रंप के फायदे की बात
अहमदाबाद आना जितना गुजरात के स्वाभिमान को ऊंचा करता है, उतना ही राष्ट्रपति ट्रंप को भी इससे फायदा है। ट्रंप को रोमांच भरा अनुभव मिलेगा और दूसरी बार राष्ट्रपति बनने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री की देखरेख में अहमदाबाद में नमस्ते राष्ट्रपति ट्रंप कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार हुई है। इस कार्यक्रम में लाखों लोगों के सम्मिलित होने का अनुमान है। राष्ट्रपति ट्रंप ने शायद ही इतने लोगों की संख्या वाले कार्यक्रम को संबोधित किया हो। वह हिंदुस्तान की संस्कृति के रंग में।
राष्ट्रपति ट्रंप खुद कह रहे हैं कि वह इससे रोमांचित हैं। ट्रंप को राजनीतिक फायदा भी होगा। नवंबर में अमेरिका के राष्ट्रपति पद का चुनाव होगा। हाऊडी मोदी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अबकी बार फिर ट्रंप सरकार का नारा दे आए हैं। बड़ी संख्या में गुजरात और महाराष्ट्र के लोग अमेरिका में रहते हैं। गुजरात के लोग अमेरिका में मतदाता है। समझा जा रहा है कि इसका सियासी लाभ भी राष्ट्रपति ट्रंप को मिलना तय है।