बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे की तैयारियां जोरो शोरों पर है। इस यात्रा के दौरान भारत और अमेरिका के बीच कुछ रक्षा सौदों पर मुहर लग सकती है। वहीं सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर दी जा रही है कि दोनों देशों के बीच हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और रणनीति एक प्रमुख मुद्दा होगा।
ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर बुधवार को विदेश मंत्रालय की ओर से कुछ मामलों को लेकर स्थिति स्पष्ट की गई। इसके तहत विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा भारत और अमेरिका के बीच मौजूद अभूतपूर्व संबंध को और मजबूती प्रदान करेगी।