फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hemant Soren: गिरफ्तारी के बाद सोरेन ने जारी किया यूट्यूूब वीडियो, कहा- मैं जांच एजेंसियों से नहीं डरता

Thu, 01 Feb 2024 11:26 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गिरफ्तारी के एक दिन बाद ही सोरेन ने एक यूट्यूब वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि वह जांच एजेंसियों की कार्रवाई से नहीं डरते। उन्होंने अपनी वीडियो में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आलोचना की।

विज्ञापन
हेमंत सोरेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के एक दिन बाद ही उन्होंने एक यूट्यूब वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि वह जांच एजेंसियों की कार्रवाई से नहीं डरते। सोरेन ने अपनी वीडियो में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आलोचना की। दरअसल, गिरफ्तारी से पूर्व दिल्ली दौरे पर उन्होंने अपने यूट्यूब कार्यक्रम दिल से में राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल से बात की। वीडियो में सिब्बल से सोरेन ने कहा कि झारखंड में जब से झामुमो की सरकार का गठन हुआ है, तब से हमें चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


मेरे खिलाफ कोई एफआईआर नहीं है: सोरेन
वीडियो में उन्होंने आगे कहा कि जैसे ही मैंने सरकार बनाई, वैसे ही चुनौतियां सामने आने लगीं। हमारे मुख्य विपक्षी नेता हम पर दवाब बना रहे हैं। लेकिन हमने उनसे निपट लिया। वीडियो में सोरेन ने चुटकी लेते हुए कहा कि ईडी उन्हें पसंद करने लगी है और 2022 से उन्हें समन भेज रही है। मेरे खिलाफ कोई एफआईआर नहीं है, कोई नाम नहीं है। लेकिन एजेंसी यह स्थापित करने में जुटी है कि आपने कानून तोड़ा है। वे समन में यह नहीं बताते कि मुझे क्यों बुला रहे हैं। मैं उनके आदेशों का पालन करूंगा। उन्हें मुझे कारण बताना होगा, उसके बाद ही मैं आऊंगा और जब उन्होंने कारण बता दिया तो मैं आ गया। एजेंसी की कार्रवाई उन नेताओं को मानसिक रूप से परेशान करती हैं, जो भाजपा के खिलाफ हैं।

मैं मैदान में हूं तो उन्हें समस्या होगी
सोरेन ने कहा कि झामुमो अपने बल पर राजनीति करती है। हम अपने बल पर खड़े हैं। हमने जो बनाया है उसकी रक्षा करेंगे। विपक्षी नेता जानते हैं कि अगर मैं मैदान में हूं, तो उन्हें समस्याएं होंगी। पहले धमकी दें, फिर प्रलोभन दें, फिर रणनीति अपनाते हैं। वे राजनीतिक रूप से जीत नहीं सके इसलिए अन्य तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें