केंद्र सरकार के जरिए शुरू की जा रही हेली क्लीनिक की योजना
पहाड़ी राज्यों में स्वास्थ्य सेवा के रूप में वरदान साबित हो सकती है। दूर-दराज के क्षेत्र में रह रहे लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर भारत में भी हेली क्लीनिक चलाने की योजना बनाई है। हालांकि इसकी शुरुआत पूर्वोत्तर के दो अहम राज्यों मणिपुर और मेघालय से होगी। मगर सफल रहने पर इसे अन्य पहाड़ी राज्यों में भी चलाया जाएगा।
प्रधानमंत्री कार्यालय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने सरकार के इस महत्वपूर्ण योजना की जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना पहाड़ी राज्यों के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर राज्यों के विकास मंत्रालय ने इस योजना का प्रस्ताव नागरिक एवं उड्डयन मंत्रालय को भेजा जा चुका है। उड्डयन मंत्रालय की मंजूरी के बाद योजना का प्रस्ताव केंद्रीय कैबिनेट को जाएगा।
पढ़ें- भारत का पहला हिल स्टेशन, जो होगा पूरी तरह कैशलैस
क्या है हेली क्लीनिक, कैसे साबित होगी वरदान
ऑस्ट्रेलिया के तर्ज पर चलने वाली इस हेली क्लीनिक में डाक्टरों का एक दल हेलिकॉप्टर पर सवार होकर दूर-दराज के गावों में जाकर लोगों का स्वास्थ्य जांच करेगा। गहरी बिमारी वाले मरीजों को यह हेली क्लीनिक साथ लाकर उसे बडे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करेगा। तो सामान्य और हल्की बीमारी वाले मरीजों का इलाज स्पॉट पर ही होगा। मरीजों के लिए जरूरी दवाईयां भी इस हेली क्लीनिक में रहेगा। यह हेली क्लीनिक वैसे तो हेली एंबुलेंस से मिलता जुलता है।