फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सहित इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने से पहले खबर पढ़ लें

Thu, 21 Sep 2017 06:51 PM IST
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ani
विज्ञापन
दिल्ली पर अगले 48 घंटे भारी रहने वाले हैं। मौसम विभाग ने कई जगह भारी बारिश की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


विभाग का अनुमान है कि 22 और 23 सितंबर को कई जगहों पर भारी बारिश होगी। दिल्ली के अलावा उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। Heavy to very heavy rainfall likely to occur in Uttarakhand, Himachal Pradesh, Haryana, Chandigarh & Delhi on Sept 22-23rd: IMD — ANI (@ANI) September 21, 2017 बताया जा रहा है कि वर्तमान में पूर्वी मध्य प्रदेश में निम्न क्षेत्र का दबाव बन रहा है। यह दबाव आने वाले समय में इन राज्यों की तरफ बढ़ेगा। जिसकी वजह से इन इलाकों में सामान्य से भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में बुधवार की शाम को हुई बारिश के बाद देर रात से शुरू हुआ बारिश का दौर गुरुवार की सुबह भी जारी रहा। यह हाल राज्य के कई अन्य हिस्सों का भी है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में ऊपरी हवाओं का चक्रवात और आगे चलकर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण राज्य में बारिश हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें