फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का कहर जारी, मरने वालों की संख्या पहुंची 106, पिछले 24 घंटे में हुई 14 की मौत

Wed, 01 Aug 2018 02:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
rain
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में वर्षा जनित हादसों में 14 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही पिछले एक सप्ताह में ऐसे हादसों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 106 हो गयी है। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि आज सुबह 11 बजे तक प्राप्त सूचना के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में सूबे के विभिन्न हिस्सों में हुए वर्षाजनित हादसों में 14 लोगों की मौत हो गयी है जबकि सात अन्य लोग जख्मी हो गये।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस दौरान फरूखाबाद और बहराइच में दो-दो लोगों की मौत हुई है लखीमपुर खीरी, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर देहात, बाराबंकी, सीतापुर और सुल्तानपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। सूत्रों के मुताबिक इस सप्ताह वर्षाजनित हादसों में मरने वालों की तादाद बढ़कर 106 पहुंच गयी है।

इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में भारी बारिश के कारण उपजे हालात से आम लोगों को राहत दिलाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने पिछले करीब पांच दिनों से प्रदेश में हो रही बारिश के चलते जगह-जगह उत्पन्न हुई बाढ़ की स्थिति और उससे निपटने की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराते हुए बचाव कार्य किए जाएं। कच्चे घरों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए और पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न मुहैया कराते हुए उनके लिए पेयजल की भी व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


बता दें की जुलाई महीने में बारिश औसतन से लगभग 6 प्रतिशत कम दर्ज की गई है। जिसका सीधा असर फसलों पर भी होने की संभावना है। वहीं कुछ इलाकों में बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। जबकि कुछ इलाकों में बारिश बहुत कम हुई है। कम बारिश का असर धान की खेती पर भी पड़ा है। धान की खेती के लिए कुछ राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल को अभी भी बारिश का इंतजार है। 

वहीं कुछ मध्यवर्ती इलाकों में बारिश का औसत 2 से 6 प्रतिशत बढ़ा है। उत्तर प्रदेश में 42 से सीधा घटकर 19 फीसदी रह गया है। दूसरी ओर यही हाल बिहार और झारखंड का भी रहा। जहां 12 से 23 प्रतिशत की कमी हुई है। हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक बारिश का औसत लगभग 12 प्रतिशत रहा। जो कि सामान्य से भी कम है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में बारिश होने संभावना है। मध्य व उत्तर के कुछ इलाकों के लिए यह अच्छे संकेत हैं।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें