चेन्नई में हो रही लगातार बारिश लोगों की मुसीबत की वजह बनती जा रही है। बारिश के चलते रविवार सुबह से ही कई उड़ानें प्रभावित रहीं। रिपोर्ट के मुताबिक, दो हवाई जहाजों को हैदराबाद की ओर डाइवर्ट कर दिया गया है, जबकि 10 फ्लाइट देर से चल रही हैं। बता दें कि शहर में आज सुबह 5 बजे से ही लगातार बारिश हो रही है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु में इससे पहले सन 1996 में सबसे ज्यादा बारिश हुई थी और इस साल अब तक राज्य के 32 जिलों में सामान्य से 30 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं चेन्नई में 15 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। पिछले साल भी इस दौरान 20 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है।