फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले 24 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, यूपी में अब तक 183 की मौत

Mon, 06 Aug 2018 04:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में जुलाई के आखिरी हफ्ते से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाई हुई है। इसकी वजह से कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। नदियां उफान पर हैं। मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी संस्था स्काईमेट ने अगले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। स्काईमेट के मुताबिक, दोनों ही राज्यों में मूसलाधार बारिश से नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हो सकती है। यूपी के गोमती, घाघरा, सरयू और रामगंगा आदि नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो सकती है। वहीं, बिहार के कोशी, बागमती और नारायणी नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हो सकती है। 

विज्ञापन




उत्तर प्रदेश में 48 घंटों में 17 से ज्यादा की मौत 

भारी बारिश की वजह से उत्तर प्रदेश में पिछले 48 घंटों में 17 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि सूबे में एक जुलाई से अब तक बारिश से हुए कई हादसों में 183 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा राज्य में हजारों एकड़ में खरीफ की फसल डूबने से खराब हो गई है। शुरुआत में जब जुलाई के दूसरे हफ्ते तक मानसून ने मध्य भारत को कवर किया था तो उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में कम बारिश देखी गई थी। यूपी में 43 फीसदी कम बारिश रही थी। लेकिन आखिरी हफ्ते में जबरदस्त बारिश हुई, जिसने कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। 
विज्ञापन


बिहार-झारखंड में सामान्य से कम बारिश  

बिहार में अब तक 22 फीसदी कम बारिश हुई है, जबकि झारखंड में भी सामान्य से 24 फीसदी बारिश दर्ज की गई है। 26 जुलाई तक के आंकड़ों की मानें तो बिहार में सामान्य से 48 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई थी। यहां 38 में से 26 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। इनमें वैशाली और सहरसा प्रमुख हैं। वैशाली में सामान्य से 65 फीसदी और सहरसा में सामान्य से 62 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। 

वहीं, झारखंड में भी 24 में से 15 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। कुंती जिले में सबसे कम बारिश हुई है। यहां सामान्य से 64 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि अब स्काईमेट ने अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 
विज्ञापन


इन राज्यों में भी भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने 5 और 6 अगस्त को उत्तराखंड, ओडिशा, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, असम और हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं, 7 और 8 अगस्त को भी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश का अनुमान जताया गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें