फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी में बारिश से हालात खराब, 16 की मौत, मदद के लिए सेना बुलाई गई

Sun, 21 Aug 2016 01:30 AM IST
राजेश चतुर्वेदी, भोपाल
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश से आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। विशेषकर विंध्य और बुंदेलखंड इलाके में हालात खासे बिगड़े हुए हैं। रीवा व सतना में सेना को मदद के लिए बुलाया गया है और वह पानी में फंसे लोगों का रेस्क्यू कर रही है। इस काम में सेना के दो हेलीकॉप्टरों की सहायता भी ली जा रही है। बीते 24 घंटे में 16 लोगों की जानें जा चुकी हैं। शनिवार को तड़के सागर में एक मकान गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि सतना के मैहर में हाऊसिंग बोर्ड की तीन मंजिला इमारत गिर गई। इसके मलबे में दबने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि शेष ग्यारह लोगों को बचा लिया गया। कटनी में 2, छतरपुर में 3 और सांची में तीन लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि प्रभावित लोगों को राहत शिवरों में पहुंचाया जा चुका है और पानी उतरने के बाद होने वाली बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैयार हैं। दिल्ली से भी स्वास्थ्य टीम बुला ली गई है। मुख्यमंत्री चौहान भी आज शाम विंध्य क्षेत्र के प्रभावित इलाकों का हाल जानने रीवा के लिए रवाना हो गए हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश भर में पिछले दो दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी भोपाल का ही सागर और अन्य पड़ोसी जिलों से सड़क संपर्क टूट गया है। अधिकांश नदी नाले उफान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें