फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heavy Rain: केरल में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, आठ जिलों में रेड अलर्ट

Fri, 05 Aug 2022 07:03 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, तिरुवनंतपुरम।

सार

Heavy Rain: मुख्यमंत्री पी विजयन ने त्रिशूर और एर्नाकुलम जिले में नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी जारी की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को 8 अगस्त तक आठ जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया। बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हैं, वहीं भूस्खलन के कारण कई जगहों पर सड़कें धंस गई हैं। पीड़ितों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।

विज्ञापन


वहीं, प्रदेश की चलक्कुडी, पम्मा, मनीमाला और अचनकोविल नदियां का जलस्तर बढ़ गया है। जिले में चलक्कुडी नदी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री पी विजयन ने त्रिशूर और एर्नाकुलम जिले में नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी जारी की।
विज्ञापन


पांच विमानों का रास्ता बदला...
राज्य के कोझिकोड जिले में खराब मौसम के कारण मिडिल ईस्ट की पांच विमानों को कालीकट एयरपोर्ट की जगह कोचीन की तरफ डायवर्ट किया गया।

अब तक 18 की मौत
सरकार के अनुसार, अभी तक बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ आने से 18 लोगों की जान चली गई है। वहीं, 100 से ज्यादा संपत्तियों को नुकसान हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें