फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai Rains: मुंबई में अगले चार-पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, बढ़ सकती है लोगों की मुसीबतें

Thu, 29 Jun 2023 02:50 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई में बारिश से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक किशोर घायल हो गया। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे बुधवार को एक व्यस्त सबवे बंद करना पड़ा, जबकि उपनगरीय ट्रेन सेवाएं भी बाधित हुई। 
विज्ञापन
भारी बारिश - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून के दस्तक देने के बाद मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शहर में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है जो वित्तीय राजधानी मुंबई में अगले चार से पांच दिनों तक जारी रहने की संभावना है। बारिश को लेकर शहर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।  भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, कोलाबा में 75.6 मिमी, सांताक्रूज़- 74.2 मिमी, दहिसर- 148.5 मिमी, ठाणे जिले के भयंदर -122.5 मिमी, जुहू-हवाई अड्डे- 69.5 मिमी और राम मंदिर- 73.0 बारिश दर्ज की गई। 
विज्ञापन

,
बारिश की वजह से दो की मौत 
मुंबई में बारिश से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक किशोर घायल हो गया। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे बुधवार को एक व्यस्त सबवे बंद करना पड़ा, जबकि उपनगरीय ट्रेन सेवाएं भी बाधित हुई। 
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी मुंबई के कुछ इलाकों में सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे के बीच 100 मिमी से अधिक बारिश हुई। 
विज्ञापन


ऑरेंज अलर्ट किया जारी
ठाणे में, मंगलवार शाम को एक मकान का एक हिस्सा ढह जाने से 36 वर्षीय एक महिला घायल हो गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने महाराष्ट्र के छह जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया और कहा कि गुरुवार को मुंबई में अपेक्षाकृत कम तीव्र बारिश होने की उम्मीद है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, शहर के उपनगरीय नेटवर्क पर कहीं भी बड़े जलभराव की सूचना नहीं है, लेकिन ट्रैक चेंजिंग पॉइंट और सिग्नल में तकनीकी खराबी और कुछ अन्य मुद्दों के कारण उपनगरीय सेवाएं 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि बारिश के बीच मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में पेड़ गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। गोरेगांव के मीठा नगर इलाके में दोपहर करीब 3 बजकर 35 मिनट पर पेड़ एक घर पर गिर गया। जिससे 30 वर्षीय एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि प्रेमलाल निर्मल नाम के व्यक्ति को पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें