फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha Weather: टिटलागढ़ में 42.2 डिग्री पर पहुंचा तापमान, दो से तीन डिग्री और बढ़ने की संभावना

Tue, 30 Mar 2021 07:54 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

  • भारतीय मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री वृद्धि होने की जताई संभावना 
  • ओडिशा के कई जिलों के लिए भीषण गर्मी की लहर (हीटवेव) की चेतावनी भी जारी की
विज्ञापन
ओडिशा में मौसम: 40 के पार पहुंचा तापमान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा में भीषण गर्मी पड़ रही है। सोमवार को राज्य के कम से कम 13 स्थानों पर 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


ओडिशा के टिटलागढ़ में सबसे अधिक 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया है। इसके अलावा बारीपदा में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, बोलनगीर में 41.5 डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा और संबलपुर में 41.2 डिग्री सेल्सियस, अंगुल और हीराकुद में 41.1 डिग्री सेल्सियस, मलकानगिरी में 41 डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर में 40.5 डिग्री सेल्सियस, नयागढ़, तालचर में 40.2 डिग्री सेल्सियस, बालासोर और कटक में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 

आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले दो दिनों के दौरान ओडिशा के जिलों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
 

भुवनेश्वर के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने एक अप्रैल तक ओडिशा के कई जिलों के लिए भीषण लू की चेतावनी भी जारी की है। आज बोलांगीर और सोनेपुर जिलों में एक या दो स्थानों पर गर्मी की लहर की स्थिति होने की संभावना है जो बुधवार की सुबह 8.30 बजे तक जारी रहेगा।

विज्ञापन


31 मार्च को सुबह 8.30 बजे से रात 8.30 बजे तक बोलांगीर, सोनेपुर, संबलपुर, अंगुल, बौध और कालाहांडी जिलों में भीषण लू की स्थिति पैदा होने की संभावना है। 
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें