हार्ट अटैक, फेफडों की समस्या और स्ट्रोक्स भारत में होने वाली मौतों के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार हैं। भारत में कुल एक तिहाई मौत इन तीन कारणों से ही होती हैं। इसके अलावा डायबीटिज, किडनी की समस्या के कारण भी मौत होने के मामले बेहद अधिक हैं। गैर-संक्रामक रोगों के होने वाली मौतों के मामले में ये पांच सबसे ज्यादा खतरनाक हैं।
देश में सर्वाधिक मौत के लिए जिम्मेदार दस संक्रामक बीमारियों में निमोनिया, डायरिया, टीबी और कम समय में पैदा होने वाले बच्चों को लगने वाले रोग शामिल हैं। सड़क दुर्घटना मौत के लिए जिम्मेदार कारणों में दसवें नंबर पर है।
गैरसंक्रामक बीमारियों का शिकार होने का सबसे बड़ा कारण खराब लाइफ स्टाइल और खानपान है। ग्लोबल बर्डन ऑफ डिसीज 2015 की अध्ययन में ये बातें सामने आई हैं। रिपोर्ट 195 देशों में होने वाले मौतों के 249 कारणों का अध्ययन किया गया। यह अध्ययन प्रतिष्ठित हेल्थ जर्नल 'लॉन्सेंट' में प्रकाशित हुआ है।