फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम जन्मभूमि पर आतंकी हमले की सुनवाई पूरी, 21 मार्च को आएगा फैसला

Wed, 09 Mar 2016 05:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद

सार

  • पांच जुलाई 2005 को रामजन्मभूमि परिसर जैन मंदिर के पास लोहे की बेरीकेडिंग को पांच आतंकवादियों ने विस्फोट करके उड़ा दिया था।
  • घटना की साजिश में शामिल पांच आतंकियों आसिफ इकबाल उर्फ फार्रुक, मो. नसीम, मो. अजीज, शकील अहमद और डा. इरफान को पकड़ा गया।
विज्ञापन
Terror Alert
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को नैनी जेल परिसर में राम जन्म भूमि अयोध्या में हुए आतंकी हमले की सुनवाई पूरी हो गई है। विशेष न्यायाधीश एके गुप्ता ने निर्णय सुरक्षित कर लिया है। अभियोजन और बचाव पक्ष की जिरह पूरी हो चुकी है। निर्णय के लिए 21 मार्च 2016 की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन


एडीजीसी गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि पांच जुलाई 2005 को रामजन्मभूमि परिसर जैन मंदिर के पास लोहे की बेरीकेडिंग को पांच आतंकवादियों ने विस्फोट करके उड़ा दिया। उनकी कोशिश जन्म स्थल तक पहुंचने की थी मगर सुरक्षाबलों ने पांचों आतंकियों को मार गिराया था।

मृतक आतंकी के मोबाइल ईएमआई के आधार पर घटना की साजिश में शामिल पांच आतंकियों आसिफ इकबाल उर्फ फार्रुक, मो. नसीम, मो. अजीज, शकील अहमद और डा. इरफान को पकड़ा गया।
विज्ञापन


यह सभी नैनी जेल में बंद हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर मुकदमे की सुनवाई के लिए फैजाबाद से इलाहाबाद जिला न्यायालय में ट्रांसफर हुई है। सुरक्षा कारणों से सुनवाई जेल परिसर में हो रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें