फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: राहुल गांधी के खिलाफ सुनवाई दो मई तक टली, RSS कार्यकर्ता ने दर्ज कराया था मानहानि का मामला

Sat, 16 Mar 2024 09:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में एक मजिस्ट्रेट अदालत ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के एक मामले में सुनवाई दो मई तक के लिए स्थगित की। 
 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मानहानि के मामले में सुनवाई 2 मई तक के लिए टल गई है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने शनिवार को उनके आवेदन पर शनिवार को सुनवाई की। 

विज्ञापन

राहुल गांधी के वकील नारायण अय्यर ने बताया कि उन्होंने इस आधार पर स्टे की मांग करने वाला आवेदन दायर किया था कि वायनाड के सांसद द्वारा बंबई उच्च न्यायालय में दायर रिट याचिका अभी लंबित है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थानीय सदस्य राजेश कुंटे ने भिवंडी के पास 6 मार्च 2014 को एक चुनावी रैली में कांग्रेस नेता के कथित बयान को लेकर आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

राजेश कुंटे की ओर से वकील प्रबोध पी जयशंत ने राहुल गांधी के आवेदन का विरोध किया। उन्होंने कहा कि अदालत ने स्टे मांगने के लिए शिकायतकर्ता पर पूर्व में जुर्माना लगाया था और यही नियम आरोपी कांग्रेस सांसद पर भी लागू होना चाहिए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) एलसी वाडीकर ने सुनवाई दो मई तक के लिए स्थगित कर दी। संयोग से राहुल गांधी ने शनिवार को अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान ठाणे शहर में लोगों को संबोधित किया। 
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें