सुप्रीम कोर्ट में अब शुक्रवार को होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र सरकार से पूछा था कि क्या अदालत की देखरेख में उत्तराखंड विधानसभा में बहुमत परीक्षण संभव है? आज इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई में केन्द्र सरकार ने कहा है कि वह उत्तराखंड में बहुमत परीक्षण पर विचार कर रहे हैं।
Uttarakhand Crisis: AG tells SC that he has conveyed to Centre but has not received any instruction so far.(suggestion to hold floor test)
— ANI (@ANI_news) May 4, 2016
बहुमत परीक्षण के मामले पर केन्द्र सरकार शुक्रवार 6 मई को जवाब देगी। फिलहाल उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लागू है। आपको बता दें कि अगर सुप्रीम कोर्ट बहुमत परीक्षण की अनुमति देता है तो भी राष्ट्रपति शासन लगा रहेगा और उसी में बहुमत परीक्षण होगा।
Hearing in SC on Centre's plea against Uttarakhand high court order revoking President's rule in the state, adjourned till May 6th.
— ANI (@ANI_news) May 4, 2016
अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी का कहना है कि अगर सुप्रीम कोर्ट बहुमत परीक्षण को हरी झंडी दे देता है तो भी उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लागू रहेगा और राष्ट्रपति शासन में ही बहुमत परीक्षण होगा न कि राष्ट्रपति शासन हटाकर पहले जैसी स्थिति बहाल की जाएगी।
SC has made it clear that even if the floor test is to take place, it will not mean the restoration of status quo ante :AG Mukul Rohatgi
— ANI (@ANI_news) May 4, 2016
(cont) namely of a Chief Minister and a Govt, so, that position is out. AG Mukul Rohatgi #Uttarakhandcrisis pic.twitter.com/kXcZYuk62X
— ANI (@ANI_news) May 4, 2016