फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: पिता ने किया लापता होने का दावा, हदिया बोली-दूसरा निकाह किया, याचिका पर केरल हाईकोर्ट में सुनवाई कल

Mon, 11 Dec 2023 07:37 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हदिया ने वीडियो में दावा किया कि मुस्लिम धर्म अपनाकर वह खुश है और अपने पहले शौहर से अलग होने के बाद दूसरा निकाह कर चुकी है। हालांकि, उसने अपने नए रिश्ते के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
केरल हाईकोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में धर्म परिर्वतन कर अखिला से हदिया बनी युवती का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। हदिया के पिता ने दो दिन पहले केरल हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल कर दावा किया कि उनकी बेटी लापता है। वहीं, अगले दिन शनिवार को हदिया ले वीडियो जारी कर कहा, वह पूरी तरह सुरक्षित है।

विज्ञापन


हदिया ने वीडियो में दावा किया कि मुस्लिम धर्म अपनाकर वह खुश है और अपने पहले शौहर से अलग होने के बाद दूसरा निकाह कर चुकी है। हालांकि, उसने अपने नए रिश्ते के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। बहरहाल, पिता केएम अशोकन की तरफ से हाईकोर्ट में दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर मंगलवार को पीठ सुनवाई करेगी।  

एक माह से पता नहीं 
अशोकन ने याचिका में कहा कि मलप्पुरम में हेल्थ क्लीनिक चलाने वाली हदिया के बारे में एक महीने से कुछ पता नहीं चल रहा है। पुलिस को उसे ढूंढकर लाने का निर्देश दिया जाए। अशोकन का कहना है कि वह हदिया की क्लीनिक पर गए थे जो बंद मिला और आसपास के लोगों को भी उसके बारे में कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन


2017 में सुर्खियों में आई थीं हदिया
2017 में हदिया का मामला काफी सुर्खियों में रहा था, जब सलेम में रहकर पढ़ाई करने वाली अखिला ने धर्म  बदलकर शफी से निकाह कर लिया था। तब भी अशोकन ने अदालत की मदद से बेटी को घर लाने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें