शनिवार सुबह से अब तक हुई 287 मौतों में से 120 मौत महाराष्ट्र में, 53 दिल्ली में, 29 गुजरात में, 19 तमिलनाडु में, 17 पश्चिम बंगाल में, 15 मध्य प्रदेश में, 13 राजस्थान में, 10 तेलंगाना में, तीन जम्मू-कश्मीर में, कर्नाटक, पंजाब और छत्तीसगढ़ में दो-दो और केरल व बिहार में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
देश में इस खतरनाक वायरस से अब तक हुई 6,929 मौतों में से सर्वाधिक 2,969 मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद गुजरात में 1,219, दिल्ली में 761, मध्य प्रदेश में 399, पश्चिम बंगाल में 383, उत्तर प्रदेश में 257, तमिलनाडु में 251, राजस्थान में 231, तेलंगाना में 123 और आंध्र प्रदेश में 73 लोगों की मौत हुई है।
कर्नाटक में 59 और पंजाब में 50 मरीजों की संक्रमण के कारण जान गई है। जम्मू-कश्मीर में संक्रमण से 39 लोगों की मौत हुई है जबकि बिहार में 30, हरियाणा में 24, केरल में 15, उत्तराखंड में 11, ओडिशा में आठ और झारखंड में अब तक सात लोगों की मौत हुई है।
हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में कोविड-19 से पांच-पांच लोगों की मौत हुई। असम और छत्तीसगढ़ में चार-चार लोगों की मौत हुई। मेघालय और लद्दाख में एक-एक की मौत हुई है। मेघालय और लद्दाख में एक-एक मौत हुई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार 70 फीसदी मौतों के मामले ऐसे हैं जहां मरीज पहले से ही अन्य बीमारियों से पीड़ित थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह तक जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के सबसे ज्यादा 82,968 मामले महाराष्ट्र में हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 30,152, दिल्ली में 27,654, गुजरात में 19,592, राजस्थान में 10,331, उत्तर प्रदेश में 9,733 और मध्य प्रदेश में 9,228 लोग हैं।
पश्चिम बंगाल में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,738 हो गई है। वहीं कर्नाटक में 5,213, बिहार में 4,915 और आंध्र प्रदेश में 4,510 मरीज हैं। हरियाणा में कोरोना वायरस के 3,952, तेलंगाना में 3,496, जम्मू-कश्मीर में 3,467, और ओडिशा में 2,781 मामले हैं।
पंजाब में 2,515 और असम में 2,397 मामले हैं। केरल में 1,807 और उत्तराखंड में 1,303 लोग संक्रमित हैं। झारखंड में 1,000, छत्तीसगढ़ में 923, त्रिपुरा में 747, हिमाचल प्रदेश में 400, चंडीगढ़ में 309, गोवा में 267, मणिपुर में 157, नगालैंड में 107 और पुडुचेरी और लद्दाख में 99 मामले हैं।
अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 47 मामले जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और मेघालय में संक्रमण के 33-33 मामले हैं। मिजोरम में 24, दादर एवं नगर हवेली में 19 और सिक्किम में अब तक कोविड-19 के सात मामले हैं।
मंत्रालय ने कहा, ‘कुल 8,605 मामलों को राज्यों को वापस भेजा गया है। हमारे आंकड़े आईसीएमआर से मिलान करके जारी किए जाते हैं।’ मंत्रालय ने कहा कि राज्यवार आंकड़ों को और अधिक सत्यापित करने और मिलान करने की जरूरत है।