फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल स्वाइन फ्लू ने ली 1100 लोगों की जान, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया डाटा

Sat, 02 Sep 2017 09:33 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
देशभर में इस साल स्वाइन फ्लू के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। इस साल अब तक स्वाइन फ्लू के कारण कुल 1,100 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में सबसे ज्यादा स्वाइन फ्लू के मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। महाराष्ट्र में इस फ्लू के कारण अब तक 448 लोग, जबकि गुजरात में 343 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार इस साल देश में स्वाइन फ्लू के कुल 22,186 केस सामने आ चुके हैं। स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामले में एक्सपर्ट का कहना है कि वायरस के स्ट्रेन में तेजी से बदलाव हो रहा है। 

पढ़ें: औपचारिकता कर लौट आयी स्वास्थ्य विभाग की टीम

नेशनल सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी), एम्स दिल्ली और पुणे नेशनल इंस्टीट्यूट ने साझा जांच में पाया है कि H1N1 वायरस का स्ट्रेन बीते साल में मुकाबले अलग है। एससीडीसी के निदेशक डॉ. एसी धारीवार ने बताया कि इस साल का वायरस मिशिगन स्ट्रेन का है, जबकि इससे पहले यह कैलिफोर्निया स्ट्रेन का होता था। हालांकि वायरस के भूमिका के बारे में वैज्ञानिक तौर पर पुष्टि अभी बाकी है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस साल स्वाइन फ्लू के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। पिछले साल राज्य में स्वाइन फ्लू के कारण मरने वालों की संख्या 25 थी। मरने वालों में ज्यादातर लोग 25-50 की उम्र के हैं। वहीं गुजरात में स्वाइन फ्लू के 4,741 मामले सामने आए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें