फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य बीमा: 65 साल से अधिक उम्र के लोग भी अब खरीद सकेंगे नई पॉलिसी, इरडा नेआयु सीमा की बाध्यता हटाई

Mon, 22 Apr 2024 07:39 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पहले के दिशानिर्देशों के तहत व्यक्तियों को सिर्फ 65 वर्ष की आयु तक नई बीमा पॉलिसी खरीदने की अनुमति थी। अब एक अप्रैल, 2024 से प्रभावी हालिया संशोधन के साथ किसी भी उम्र का कोई भी व्यक्ति नई बीमा पॉलिसी खरीद सकता है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य बीमा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब 65 साल से अधिक उम्र के लोग भी नई स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी खरीद सकेंगे। इसके लिए भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी खरीदने की 65 वर्ष की आयु सीमा की बाध्यता हटा दी है। इसका मकसद बाजार को व्यापक बनाने के साथ स्वास्थ्य देखभाल खर्चों से पर्याप्त सुरक्षा को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन


पहले के दिशानिर्देशों के तहत व्यक्तियों को सिर्फ 65 वर्ष की आयु तक नई बीमा पॉलिसी खरीदने की अनुमति थी। अब एक अप्रैल, 2024 से प्रभावी हालिया संशोधन के साथ किसी भी उम्र का कोई भी व्यक्ति नई बीमा पॉलिसी खरीद सकता है। हालिया गजट अधिसूचना में इरडा ने कहा, बीमा कंपनियां सभी आयु समूहों की जरूरतों को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य बीमा उत्पादों की पेशकश करना सुनिश्चित करेंगी। वे विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, छात्रों, बच्चों और मातृत्व (मैटरनिटी) के लिए उत्पाद डिजाइन कर सकते हैं।

कैंसर से पीड़ित व्यक्तियों के लिए जारी करनी होगी पॉलिसी
संशोधित आदेश के तहत बीमा कंपनियां अब कैंसर, हृदय या गुर्दा फेल और एड्स जैसी गंभीर बीमारी वाले व्यक्तियों को पॉलिसी बेचने से मना नहीं कर सकेंगी।

दायर कर सकते हैं कई क्लेम
इरडा ने कहा, पॉलिसीधारकों की सुविधा के लिए बीमा कंपनियों को किस्तों में प्रीमियम भरने की अनुमति देनी होगी। साथ ही, लाभ आधारित बीमा वाले पॉलिसीधारक विभिन्न बीमाकर्ताओं के साथ कई क्लेम दायर कर सकते हैं। यात्रा पॉलिसियां सिर्फ सामान्य और स्वास्थ्य बीमाकर्ता ही पेश कर सकते हैं।
विज्ञापन


आयुष उपचार कवरेज पर कोई सीमा नहीं
अधिसूचना में कहा गया है कि आयुष उपचार कवरेज पर कोई सीमा नहीं है। आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी जैसी प्रणालियों के तहत उपचार को बिना किसी सीमा के बीमा राशि का कवरेज मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें