फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक उपचुनाव: एचडी कुमारस्वामी बोले- स्थानीय नेताओं को दी जाएगी प्राथमिकता

Tue, 24 Sep 2019 12:49 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
एचडी कुमारस्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

कर्नाटक में 21 अक्तूबर को 17 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी पार्टियों ने संभावित उम्मीदवारों की खोज शुरू कर दी है। यह सीटें 17 विधायकों को पूर्व स्पीकर केआर रमेश कुमार द्वारा अयोग्य ठहराने के बाद खाली हुई हैं। इन विधायकों ने कांग्रेंस-जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) गठबंधन वाली सरकार से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन


इसी बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी का कहना है कि स्थानीय नेता को तवज्जो दी जाएगी। उन्होंने कहा, 'आगामी उपचुनाव में हमने 15 विधानसभा सीटों पर स्थानीय नेताओं को प्राथमिकता देने का फैसला लिया है। हम जल्द ही उम्मीदवारों की सूची तैयार कर लेंगे।'
 

कुमारस्वामी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता को भी आड़े हाथ लिया और कहा कि वह कांग्रेस हाईकमान के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने कहा, 'मैं सिद्धारमैया का पालतू तोता नहीं हूं। उनके जैसे बहुत से लोग एचडी देवे गौड़ा के नेतृत्व में फले-फूले हैं। मैं कांग्रेस हाईकमान के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बना था।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'वह (सिद्धारमैया) कांग्रेस हाईकमान की बात नहीं सुनते थे जब वह कोई निर्देश देते और इसी वजह से सरकार आगे नहीं चली। कांग्रेस छोड़ने के बाद मैंने क्षेत्रीय इकाई स्थापित करने का काम किया। क्या सिद्धारमैया के पास क्षेत्रीय गौरव के लिए कुछ भी करने की हिम्मत है?'
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें