फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KCR New Party: चंद्रशेखर राव को मिला एचडी कुमारस्वामी का साथ, KCR बोले- पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही राजग सरकार

Mon, 12 Sep 2022 10:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने रविवार को हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) और नगर प्रशासन और शहरी विकास मंत्री केटी रामाराव के साथ बैठक की थी। इतना ही नहीं कुमारस्वमी और केटीआर ने हैदराबाद में एक साथ नाश्ता किया और तेलंगाना-कर्नाटक सहित राष्ट्रीय राजनीति पर चर्चा की थी। 
विज्ञापन
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव - फोटो : फेसबुक/केसीआर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने तेलंगाना के सीएम केसीआर को राष्ट्रीय स्तर पर लोगों और किसानों की आवाज बनने के प्रयास में अपनी पार्टी के सहयोग का आश्वासन दिया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि तेलंगाना के सीएम समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों के साथ वार्ता करके शीघ्र ही एक राष्ट्रीय पार्टी की घोषणा करेंगे। वहीं, दूसरी तरफ केसीआर ने आज भाजपा पर तीखा हमला किया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर पूंजीवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


देश के मुद्दों को हल करने के लिए केसीआर की अपनी सोच- कुमारस्वामी
पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि यह तीसरे मोर्चे का सवाल नहीं है।  इस देश के मुद्दों के समाधान के बारे में केसीआर के अपने विचार हैं। उन्होंने बीते दिन हुई मुलाकात के बारे में बताते हुए कहा कि हमने कल लगभग तीन घंटे की आमने-सामने चर्चा की थी। उन्होंने अपने प्रयास में जद (एस) का सहयोग मांगा है। किसान समुदाय और देश के सात प्रमुख शहरों और राष्ट्रीय स्तर पर नई पार्टी को लागू करने के बारे में उनकी अपनी सोच है। उन्होंने आगे कहा कि एक छोटी पार्टी के रूप में हमारे जो अनुभव हैं, उसके आधार पर मैंने किसानों और देश के लोगों के सामने आने वाले मुद्दों के लिए हर तरह से सहयोग करने और उनके साथ हाथ मिलाने का आश्वासन दिया है। 

कल हुई थी मुलाकात 
गौरतलब है कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने रविवार को हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) और नगर प्रशासन और शहरी विकास मंत्री केटी रामाराव के साथ बैठक की थी। इतना ही नहीं कुमारस्वमी और केटीआर ने हैदराबाद में एक साथ नाश्ता किया और तेलंगाना-कर्नाटक सहित राष्ट्रीय राजनीति पर चर्चा की। जिसके बाद केसीआर ने जल्द ही राष्ट्रीय पार्टी का शुभारंभ करने का एलान किया था। भाजपा और कांग्रेस पार्टी को एक राष्ट्रीय विकल्प देने की बात करते हुए टीआरएस सुप्रीमो ने रविवार को कहा था कि वह समाज के विभिन्न हितधारकों के साथ चर्चा करके वैकल्पिक राष्ट्रीय एजेंडे पर आम सहमति पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


केसीआर ने राजग सरकार पर साधा निशाना
तेलंगाना विधानसभा में में 'केंद्रीय बिजली विधेयक - प्रभाव’ पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र की राजग सरकार पर निशाना साधते हुए कई सवाल पूछते हुए कहा 'जैसे कि उन्होंने एक ठेका लिया है, (वे पूछते हैं) आप एक राष्ट्रीय पार्टी शुरू करेंगे? यदि हम नहीं करेंगे, तो क्या आप करेंगे? राष्ट्रीय चरित्र हमारा है या आपका? राष्ट्रीय भावना, राष्ट्रीय चरित्र और पड़ोसियो को प्यार करने वाला बड़ा दिल किसके पास है?' इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पर सांठगांठ वाले पूंजीवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

भाजपा विधायक से जुड़े ऑडियो की जांच कराएंगे: सीएम बोम्मई
इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि एक व्यक्ति के साथ भाजपा के एक विधायक की कथित बातचीत के ऑडियो की जांच की जाएगी। दरअसल, पुलिस सब-इंस्पेक्टर (पीएसआई) भर्ती संबंधी घोटाले को लेकर कांग्रेस हमलावर है। बोम्मई ने कहा कि मैं ऑडियो या वीडियो के बारे में नहीं जानता। हम इसकी जांच करेंगे। इससे पहले कांग्रेस ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि कनकगिरी के भाजपा विधायक बसवराज दादेसगुर ने पीएसआई घोटाले में उम्मीदवारों और सरकार के बीच बिचौलिए के रूप में काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें