फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमारस्वामी और भूपेश बघेल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, केंद्र से सहयोग का किया अनुरोध

Sat, 15 Jun 2019 01:18 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी और सीएम कुमारस्वामी - फोटो : ANI
विज्ञापन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। कुमारस्वामी ने पीएम मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। पीएम मोदी के अलावा कुमारस्वामी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भी मुलाकात की। 

विज्ञापन


पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कुमारस्वामी ने अपने मंत्रिमंडल विस्तार के बार में मीडिया से बात की। कुमारस्वामी ने कहा कि यह एक राजनीतिक मुद्दा है, इसे छोड़ दो। हम इसे संभाल लेंगे। चिंता करने की कोई बात नहीं है।

वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और आदिवासियों एवं गरीबों से जुड़े विषयों पर केंद्र के सहयोग का आग्रह किया। मुलाकात के बाद एक संक्षिप्त बयान में बघेल ने कहा, दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से आज मुलाकात कर नई सरकार के गठन पर बधाई दी। 
विज्ञापन


बघेल ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के 70 लाख आदिवासियों, 58 लाख गरीब परिवारों से जुड़े लंबित विषयों के शीघ्र निराकरण हेतु अनुरोध किया। उन्होंने कहा, आशा है कि देश एवं प्रदेश के विकास के लिए केंद्र सरकार का सहयोग मिलता रहेगा। गौरतलब है कि बघेल नीति आयोग के संचालन परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें